स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Dec 2021 06:31 PM IST
सार
जापान ने पहले क्वार्टर में गोल दाग 2-0 की बढ़त बना ली थी। पहला गोल शोता यमादा ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। भारत ने जापान को राउंड रॉबिन स्टेज में 6-0 से हराया था।
जापान बनाम भारत
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल डिफेंडिंग चैंपियन भारत और जापान के बीच खेला जा रहा है। जापान ने पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम के लिए पहला गोल शोता यमादा ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। भारत ने जापान को राउंड रॉबिन स्टेज में 6-0 से हराया था।
मैच के पहले मिनट में ही जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके बाद शोता ने पहले क्वार्टर के पहले मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। इसके बाद राइकी फुजिशिमा ने पेनल्टी कॉर्नर पर ही दूसरा गोल दाग जापान की बढ़त 2-0 की कर दी। पहले क्वार्टर में स्कोर 2-0 से जापान के फेवर में रहा।
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही भारत ने अटैकिंग खेल जारी रखा। इसका फायदा उन्हें दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में मिला। दिलप्रीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया। यह मौका हो सकता है जब भारत में मैच में वापसी करे। इसी क्वार्टर के चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
दूसरे क्वार्टर के आखिरी कुछ मिनटों में जापान ने एक और गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने तनाका पर फाउल किया। वीडियो रेफरल में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके बाद किर्शिता ने दूसरे क्वार्टर के 14वें मिनट में ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल दागा। जापान की बढ़त अब 3-1 की हो गई है। भारत को जल्द से जल्द मैच में वापसी करनी होगी।
