Entertainment

Hunarbaaz: प्रियंका की बच्ची को लेकर पूछे गए सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब, देखिए वीडियो

परिणीति चोपड़ा आजकल कलर्स के शो ‘हुनरबाज’ को जज करने में व्यस्त हैं। इसी दौरान शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया और भारती ने जब परिणीति से प्रियंका की बेटी को लेकर सवाल किया तो उनका दिल छू जाने वाला रिएक्शन सामने आया। प्रियंका और निक जोनस ने इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत किया है।

दरअसल, जब परिणीति से उनकी भतीजी यानि प्रियंका की बेटी को भारत लाने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि उनकी भतीजी अभी बहुत छोटी है। वह कैसे आ पाएंगी तो हर्ष ने मजाक करते हुए बच्ची को स्टार बनाने के लिए भारत लाने की बात कही। एक्ट्रेस के रिएक्शन को देखकर फैंस उन्हें प्यारी मौसी कह रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने कहा कि निक और प्रियंका की प्राइवेसी का ख्याल रखे और शो के लिए उनकी बच्ची का इस्तेमाल न करे।

दरअसल, कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें हर्ष, परिणीति से प्रियंका चोपड़ा के बच्चे के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के एक नए सीजन आने की घोषणा करते हैं। हर्ष कहते हैं कि परिणीति मैंने तुम्हारे बारे में कुछ नोटिस किया है। जब परिणीति ने पूछा कि क्या तो हर्ष ने कहा कि यही की पहले आप एक क्लासी एक्ट्रेस थी और अब मौसी एक्ट्रेस हो चुकी हैं।

 

इसके बाद हर्ष परिणीति से कहते हैं कि आप बस एक काम करिए कि पहली फ्लाइट से अपनी भतीजी को मुंबई बुला लो, जिस पर परिणीति कहती हैं कि क्या, अभी वो बहुत छोटी है। इतने ही हर्ष कहते हैं, हां तो छोटी उम्र में ही स्टार बना देते हैं न क्योंकि मुंबई में ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के ऑडिशन जो हो रहे हैं। इस पर भारती भी हर्ष को कहती दिखाई देती हैं कि कैसी नालायक जैसी बातें कर रहा है, परी ऐसा कुछ नहीं है। ऑडिशन 4 से 14 साल तक के बच्चे के लिए हो रहे हैं। दरअसल, ये बातचीत कलर्स के शो को प्रमोट करने के लिए थी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: