परिणीति चोपड़ा आजकल कलर्स के शो ‘हुनरबाज’ को जज करने में व्यस्त हैं। इसी दौरान शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया और भारती ने जब परिणीति से प्रियंका की बेटी को लेकर सवाल किया तो उनका दिल छू जाने वाला रिएक्शन सामने आया। प्रियंका और निक जोनस ने इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत किया है।
दरअसल, जब परिणीति से उनकी भतीजी यानि प्रियंका की बेटी को भारत लाने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि उनकी भतीजी अभी बहुत छोटी है। वह कैसे आ पाएंगी तो हर्ष ने मजाक करते हुए बच्ची को स्टार बनाने के लिए भारत लाने की बात कही। एक्ट्रेस के रिएक्शन को देखकर फैंस उन्हें प्यारी मौसी कह रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने कहा कि निक और प्रियंका की प्राइवेसी का ख्याल रखे और शो के लिए उनकी बच्ची का इस्तेमाल न करे।
इसके बाद हर्ष परिणीति से कहते हैं कि आप बस एक काम करिए कि पहली फ्लाइट से अपनी भतीजी को मुंबई बुला लो, जिस पर परिणीति कहती हैं कि क्या, अभी वो बहुत छोटी है। इतने ही हर्ष कहते हैं, हां तो छोटी उम्र में ही स्टार बना देते हैं न क्योंकि मुंबई में ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के ऑडिशन जो हो रहे हैं। इस पर भारती भी हर्ष को कहती दिखाई देती हैं कि कैसी नालायक जैसी बातें कर रहा है, परी ऐसा कुछ नहीं है। ऑडिशन 4 से 14 साल तक के बच्चे के लिए हो रहे हैं। दरअसल, ये बातचीत कलर्स के शो को प्रमोट करने के लिए थी।
