Entertainment

Happy New Year: आलिया और रणबीर जंगल में मना रहे नए साल का जश्न, साथ बिताए खास पल, सामने आई तस्वीरें

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
– फोटो : Instagram

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट क्यूट कपल गोल्स देते हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जंगल सफारी को चुना है। नए साल के मौके पर रणबीर और आलिया ने एक साथ सुकून के पल बिताए। इस बार आलिया भट्ट ने रणबीर साथ तस्वीर शेयर कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिससे ये पता चला था कि दोनों नए साल की पार्टी मुंबई में नहीं करने वाले हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस खुद नजर आ रही हैं। उनके पीछे जंगल दिखाई दे रहा है। दूसरी तस्वीर रणबीर कपूर की है। इसमें वो टोपी लगाए हुए और कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में शेर-शेरनी नजर आ रहे हैं। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
– फोटो : सोशल मीडिया

बिना मेकअप के लिए गए तस्वीर में भी वो बेहद क्यूट लग रही हैं। दोनों की तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है- नादान परिंदे.. वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू ने भी दिल का इमोजी बनाकर दोनों पर प्यार लुटाया है। फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल भी नए साल की पूर्व संध्या पर भी दोनों राजस्थान के रणथंभौर पहुंचे थे और तब चर्चाएं उठी थीं कि रणथंभौर में दोनों की सगाई होने वाली है। रणबीर कपूर का अब तक का इतिहास हालांकि किसी एक लड़की के साथ टिके रहने का नहीं रहा है पर आलिया भट्ट से उनकी शादी होना तय हो चुका है। रणबीर कपूर के करीबियों की माने तो दोनों की शादी इस साल तक हो जाएगी।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
– फोटो : Instagram

बता दें कि आलिया भट्ट-रणबीर कपूर एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म  ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की पहली झलक सामने आई है। इसी साल 9 सितंबर को रिलीज हो रही ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी एक साथ रिलीज होगी। फिल्म को थ्रीडी में रिलीज करने की योजना है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: