Entertainment

सात फेरे: इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं यह स्टार कपल्स, आलिया भट्ट से लेकर मौनी रॉय तक लिस्ट में हैं शामिल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में धूमधाम नए साल की शुरुआत की गई। साल 2022 के स्वागत में आम से लेकर खास सभी ने जमकर जश्न मनाया। नए साल की शुरुआत के साथ ही अब सभी इस साल फिर कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं। बीते साल मनोरंजन जगत में कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बंधते नजर आए। लेकिन फैंस अभी भी अपने पसंदीदा कलाकारों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को इस साल कई और स्टार कपल्स शादी रचाते नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार कपल्स के बारे में –

 

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट 

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर और आलिया इस साल शादी के बंधन में बन सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पिछले साल ही शादी करने वाले थे, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने शादी का प्रोग्राम इस साल तक टाल दिया था।

 

अली फजल, ऋचा चड्ढा
– फोटो : instagram/alifazal9

ऋचा, अली फजल 

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल इस साल मार्च में एक- दूसरे से शादी करने वाले हैं।

कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा
– फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी 

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फैंस लगातार इस कपल की शादी को लेकर  लगातार कयास लगा रहे हैं।

मौनी रॉय, सूरज नांबियार
– फोटो : सोशल मीडिया

 मौनी रॉय, सूरज नांबियार 

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ इस साल शादी कर सकती हैं। अभिनेत्री बीते कई समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।

करिश्मा तन्ना, वरुण बंगिरा 
– फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा तन्ना, वरुण बंगिरा 

टेलीविजन अदाकारा करिश्मा तन्ना और वरुण बंगिरा एक- दूसरे सगाई कर चुके हैं। अभिनेत्री ने नए साल के मौके पर अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक कर दिया है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह कपल 2022 में शादी रचा सकता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: