Tech

Google Maps: बड़े खास हैं गूगल मैप्स के ये फीचर्स, आपकी यात्रा को बना देंगे आसान

गूगल मैप की ये चार सुविधाएं करती हैं यात्रा को आसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : iStock

जब हमें अपने काम से एक लंबी छुट्टी मिलती है तो उसे अच्छे से प्लान कर के इंज्वॉय करने का मजा ही कुछ और होता है। किसी भी अनजान जगह या शहर में जाना अब इतना भी मुश्किल नहीं रहा। इसकी एक वजह गूगल मैप भी है। आजकल हर कोई किसी नई जगह जाता है तो नए रास्तों पर सही दिशा में चलने के लिए वो गूगल मैप का ही इस्तेमाल करता है। गूगल मैप हमें रास्ते के बारे में गाइड करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप अब केवल रास्तों के लिए ही नहीं बल्की कई अन्य चीजों के बारे में भी जानकारी देता है। ऐसे कम ही लोग हैं जो गूगल मैप के इस नए फीचर्स के बारे में जानते हैं और इसका इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, अपडेटेड गूगल मैप अब आपको आसान यात्रा के लिए सारी जानकारी दे सकता है। इसकी मदद से आप मॉल में स्टोर खोजने से लेकर अपनी फ्लाइट्स पर भी नजर रख सकते हैं। इसके अलावा होटल, कार रेंटल के साथ आप हॉलिडे डिनर के लिए अच्छे रेस्टोरेंट में टेबल भी बुक कर सकते हैं। आइये बात करते हैं गूगल मैप से जुड़ी कुछ उपयोगी ट्रिक्स के बारे में…

गूगल मैप की ये चार सुविधाएं करती हैं यात्रा को आसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : iStock

  • गूगल मैप की मदद से आपकी यात्रा और भी आसान हो सकती है। इससे आपको आपके ट्रैवेल शेड्यूल के बारे में ज्यादा नहीं याद नहीं रखना पड़ेगा। आप आसानी से अपने आगे के ट्रैवेल शेड्यूल के बारे में अपना ट्रैवेल चार्ट कर सकते हैं। गूगल मैप आपका होटल,  हॉलिडे फ्लाइट बुकिंग, रेंटल कार और रेस्टोरेंट रिजर्वेशन एक ही क्लिक में दिखा सकता है। ऐसे में आराम से छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। 

गूगल मैप की ये चार सुविधाएं करती हैं यात्रा को आसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : iStock

  • ट्रैवेल शेड्यूल चार्ट करने के लिए आपको बस गूगल मैप पर जाना है और बॉटम मेन्यू में सेव्ड ऑप्शन पर टैप करना है। यहां रिजर्वेशन पर क्लिक करते ही आपको अपने सभी आने वाले रिजर्वेशन की एक लिस्ट मिल जाएगी। दरअसल, ये लिस्ट आपके जीमेल के जरिए गूगल मैप पर आती है। इसमें आपके सभी रिजर्वेशन की तारीख और लोकेशन की जानकारी होगी। इसके अलावा आप डायरेक्ट गूगल मैप्स सर्च बॉक्स में जाकर भी ‘माय रिजर्वेशन’ सर्च कर सकते हैं। यहां भी आप इसे प्राप्त कर सकते हैं। 

गूगल मैप की ये चार सुविधाएं करती हैं यात्रा को आसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Pixabay

  • गूगल मैप आपको डिनर टेबल बुक करने, रेस्टोरेंट रिजर्वेशन करने जैसी सुविधाएं भी देता है। इसके लिए आपको गूगल मैप पर जाकर रेस्टोरेंट्स ऑप्शन पर टैप करके नजदीकी जगहों की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप अपनी पसंद के हिसाब से रेस्टोरेंट का चयन कर सकते है और अपनी टेबल रिजर्व कर सकते हैं।

गूगल मैप की ये चार सुविधाएं करती हैं यात्रा को आसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : pixaby

  • इसके अलावा गूगल मैप सभी मॉल, एयरपोर्ट और ट्रांसपोर्ट स्टेशन का डायरेक्टरी पेज तैयार कर रहा है। इससे एयरपोर्ट पर आपके समय की बचत होगी। इसके साथ ही आप अपने आसपास खाने की जगह या फ्लाइट से पहले सामान खरीदने की नजदीकी जगह भी सर्च कर सकेंगे।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: