Desh

Omicron India Live: दिल्ली-मुंबई में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, तीसरी लहर की ओर देश, कई राज्यों ने बढ़ाई सख्ती

07:54 AM, 30-Dec-2021

सात राज्यों में नाइट-कर्फ्यू

कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश ने रात का कर्फ्यू लगा दिया है और कोविड प्रोटोकॉल के नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

07:47 AM, 30-Dec-2021

Omicron Live: दिल्ली-मुंबई में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, तीसरी लहर की ओर देश, कई राज्यों ने बढ़ाई सख्ती

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में संक्रमण को और अधिक रफ्तार दे दी है। मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दो महानगरों में एक ही दिन में केस दोगुने हो गए। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बाकोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में संक्रमण को और अधिक रफ्तार दे दी है। मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दो महानगरों में एक ही दिन में केस दोगुने हो गए। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां बुधवार को कोरोना विस्फोट हो गया। एक दिन में 2510 नए मामले आने से लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं  राजधानी दिल्ली में भी स्थिति गंभीर हो गई है। एक दिन में 923 मामले आने से तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। यहां संक्रमण दर भी 1.29 फीसदी दर्ज किया गया। इन सब के बीच पंजाब राज्य में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अपनी दस्तक दे दी है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 252 मामले महाराष्ट्र में हैं, जबकि 238 मामलों के साथ राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 97 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान (69), तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं। त करें तो यहां बुधवार को कोरोना विस्फोट हो गया। एक दिन में 2510 नए मामले आने से लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं  राजधानी दिल्ली में भी स्थिति गंभीर हो गई है। एक दिन में 923 मामले आने से तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। यहां संक्रमण दर भी 1.29 फीसदी दर्ज किया गया। इन सब के बीच पंजाब राज्य में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अपनी दस्तक दे दी है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 252 मामले महाराष्ट्र में हैं, जबकि 238 मामलों के साथ राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 97 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान (69), तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: