Tech

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप का ये फीचर है मजेदार, एक साथ कर सकेंगे कई ग्रुप्स को लिंक, जानें कैसे करेगा काम

व्हाट्सऐप का ये फीचर है मजेदार
– फोटो : Pixabay

व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में एक है। इस ऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स करते हैं। साथ ही यूजर्स के एक्सपीरियंस को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कंपनी भी इसमें नए-नए फीचर अपडेट करती है। 2021 में भी व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को कई शानदार फीचर्स का एक्सपीरियंस कराया है। अब कंपनी अपने फीचर को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए एक नया अपडेट करने जा रही है। नया साल आने से पहले ही कंपनी की तरफ से कई अपकमिंग फीचर्स की अनाउंसमेंट हो गई है। कंपनी यूजर्स के लिए एक नया बीटा अपडेट रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। आने वाले समय में यूजर्स को व्हाट्सएप में कम्युनिटीज बनाने की सुविधा मिलेगी। इस नए अपडेट से इस मैसेजिंग ऐप पर यूजर्स का एक्सपीरियंस और भी मजेदार हो जाएगा। तो चलिए आज जानते हैं व्हाट्सएप के इस नए अपडेट के बारे में कुछ खास बातें… 

 

व्हाट्सऐप का ये फीचर है मजेदार
– फोटो : Pixabay

आने वाले समय में यूजर्स को व्हाट्सएप पर ग्रुप की तरह कम्युनिटीज बनाने की सुविधा मिलेगी। व्हाट्सएप कम्युनिटी के जरिए एडमिन दूसरे ग्रुप को आसानी से एक ग्रुप में लिंक कर सकता है। 

व्हाट्सऐप का ये फीचर है मजेदार
– फोटो : Pixabay

इसके जरिए यूजर को एक नया ग्रुप बनाने या उससे ज्यादा से ज्यादा 10 ग्रुप्स को लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा। 

व्हाट्सऐप का ये फीचर है मजेदार
– फोटो : Pixabay

इस ग्रुप के जरिए एडमिन लिंक हुए सभी ग्रुप्स को एक साथ मैसेज भेज पाएंगे। इसके अलावा कम्युनिटी में शामिल होने के बाद यूजर उन ग्रुप्स को देख पाएगा, जो उसमें लिंक  हैं। 

व्हाट्सऐप का ये फीचर है मजेदार
– फोटो : Pixabay

इसके बाद कम्युनिटी से अलग हो जाने के बाद यूजर्स उसमें लिंक हुए ग्रुप्स को बाद में नहीं देख पाएंगे। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: