Entertainment

Filmy Wrap: 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज और रिचर्ड गेरे संग किसिंग केस में शिल्पा को मिली माफी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

बधाई दो, शिल्पा शेट्टी
– फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 बड़े पर्दे के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। आने वाले दिनों में कई शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘बधाई दो’ भी शामिल है। राजकुमार और भूमि स्टारर इस कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज होते ही लोगों को गुदगुदाना शुरू कर दिया है। मूल फिल्म की तरह ही यह फिल्म भी एक सामाजिक विषय समलैंगिकता पर आधारित है। फिल्म ‘बधाई दो’ के जरिए राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ में नजर आने वाले हैं। उनकी जोड़ी सबको बहुत पसंद आने वाली है। फिल्म में राजकुमार राव ‘महिला पुलिस स्टेशन’ के एक पुलिस वाले शार्दुल ठाकुर की भूमिका में हैं तो वहीं भूमि सुमन एक पीटी शिक्षिका हैं। तीन मिनट का यह पहला ट्रेलर फिल्म के मुख्य किरदारों का बुनियादी परिचय से शुरू होता है। 

Badhai Do Release Date: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘बधाई दो’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

 

Richard Gere
– फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे (Richard Gere) द्वारा सार्वजनिक स्थल पर शिल्पा शेट्टी को किस करने वाले मामले में अभिनेत्री को कोर्ट से राहत मिली है। एक्ट्रेस के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। अब 15 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में शिल्पा को अपराध मुक्त कर दिया है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण की एक अदालत ने 18 जनवरी को शिल्पा शेट्टी को इस मामले में बरी कर दिया। सोमवार को एक विस्तृत आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार शिल्पा ने घटना के तुरंत बाद अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। मामले पर विचार करने के बाद ये बात सामने आई कि शिल्पा के खिलाफ आरोप निराधार थे और इसलिए उन्हें अपराध से मुक्त कर दिया जाना चाहिए।

Shilpa Shetty: रिचर्ड गेरे संग किसिंग केस में शिल्पा शेट्टी को मिली माफी, लगा था अश्लीलता फैलाने का आरोप

प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पॉप स्टार पति निक जोनस हाल ही में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। 39 वर्षीय प्रियंका और 29 वर्षीय निक ने शनिवार (22 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि दंपति कथित तौर पर अप्रैल में अपने बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि प्रियंका-निक के बच्चे का जन्म 12 सप्ताह पहले ही हो गया। जिसकी वजह से बच्चे को अभी कुछ दिन और अस्पताल में रखा जाएगा। यही कारण है कि प्रियंका अपने बच्चे और परिवार के साथ समय बिताने के लिए फिल्मों से ब्रेक ले सकती हैं।

Jee Le Zara: प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी ‘जी ले जरा’ का हिस्सा? मां बनने की वजह से लिया फैसला

कंगना रणौत, जावेद अख्तर
– फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल
– फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारे राजनीति में उतर चुके हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स के  साथ-साथ साउथ और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल के बीच अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ रानी चटर्जी ने राजनीति में कदम रखते हुए अपनी नई पारी शुरू की है। रानी चटर्जी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं और इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है, जिसके बाद से ही रानी चटर्जी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Bhojpuri: अभिनेत्री रानी चटर्जी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, प्रियंका गांधी संग फोटो शेयर कर कही ये बात

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: