कंगना रणौत से लेकर स्वरा भास्कर तक फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। पॉलिटिक्स, पॉलिटिकल फिगर और पॉलिटिकल विषयों पर अपने विचारों को रखने में जरा भी हिचकिचाते नहीं हैं। ऐसे में जब देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होने वाली है, तब यह जानना दिलचस्प होगा कि आपके पसंदीदा बॉलीवुड सितारे क्या कर रहे थे। पढ़िए..
कंगना रणौत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन करते हुए नजर आईं हैं। आज जहां शुरुआती कुछ घंटे में ही भाजपा 200 सीटों पर आगे जाती दिख रही है, वहीं कंगना रणौत मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। वह आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चुनाव के बारे में बात न करके, सतगुरु की पोस्ट साझा कर रहीं हैं।
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा यूं तो राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार कम ही प्रकट करती हैं, लेकिन सामाजिक विषयों पर खुलकर आवाज उठाती हैं। आज जब देश में मतगणना जारी है, तब प्रियंका अपने सोशल मीडिया पर रूस यूक्रेन युद्ध से संबंधित पोस्ट साझा कर रहीं हैं।
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर अक्सर कर राजनीतिक मुद्दाें पर ट्वीट करने के बाद ट्रोलर्स का शिकार बन जाते हैं। वह खुद तो किसी पार्टी के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी किरण खेर भाजपा की सदस्य हैं। आज चुनावी सरगर्मी के दौरान वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ही देश में शरणार्थी की तरह रह रहे मोहन लाल रैना का वीडिया साझा किया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर लिखते हैं, “मिलिए मोहन लाल रैना से !! अपने ही देश में शरणार्थी। कश्मीरी पंडित नरसंहार के एक पीड़ित अपने खोए हुए घर और जीवन के बारे में एक गीत गा रहे हैं। मैं उनसे ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग के दौरान मिला था !! उसकी पीड़ा, उसकी बेबसी को महसूस करो। और याद रहे 19 जनवरी 1990 की एक रात में 400000 से अधिक कश्मीरी हिन्दू थे जिन्हें उनके घरों से निकाल दिया गया था !!
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद हमेशा अपने बोल्ड फोटोशूट और हर मुद्दे पर अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। आज चुनावी नतीजों के दौरान भी वह सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हालांकि आज उन्होंने चुनाव से संबंधित पोस्ट नहीं किया है। बल्कि ट्राेलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यह जानकर हैरानी हुई कि मैं इंटरनेट पर लोगों के दो भागों में बटने का कारण हूं!”
