videsh

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 26 लोगों की मौत, कई घायल

भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

तालिबान के कब्जे के बाद मानवीय संकट झेल रहे अफगानिस्तान में सोमवार को एक बार फिर भूकंप आया। ऐसे में पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें इस प्राकृतिक आपदा की वजह और बढ़ गई है। देश के पश्चिमी प्रांत बडघिस में भूकंप के झोरदार झटकों से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बडघिस में सोमवार को आए भूकंप में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। स्थानीय अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर (18.64 मील) की गहराई में था।
 
जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बडघिस में भूकंप के झटके दोपहर में महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटके से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

घर की छत गिरने से दबे लोग
बडघिस के गवर्नर मोहम्मद सालेह ने बताया कि कदीस जिले में कई लोग एक घर की छत गिरने से नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

700 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त
आपातकालीन मामलों के मंत्रालय के आपातकालीन संचालन केंद्र के प्रमुख मुल्ला जनान साके (Mullah Janan Saeqe) ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि 700 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

शुक्रवार को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
इससे पहले अफगानिस्तान के फैजाबाद के निकट शुक्रवार रात में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, उस समय किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी। शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 117 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था।

चीन के किंघई प्रांत में आया था भूकंप
इससे तेज भूकंप के झटके चीन के किंघई प्रांत में सात जनवरी को महसूस किए गए थे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया था कि रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। जबकि यूरोपीयन मेडिटेरेनीयन सिस्मोलाजिकल सेंटर ने इसकी तीव्रता 6.3 होने की जानकारी दी थी। वहीं चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के हवाले से इस भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई थी।

चीन में भूकंप के झटके सात जनवरी देर रात करीब 1.45 बजे (भारतीय समयानुसार शुक्रवार शाम करीब रात 9-11 बजे के मध्य) आया था। भूकंप सतह के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। यह शिनिंग शहर से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में लगभग 140 किलोमीटर दूर आया था। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: