तरुणी सचदेव
तरुणी सचदेव का एक विमान क्रैश में निधन हो गया था। तरुणी महज 14 साल की थीं जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो अपने समय की सबसे मशहूर बाल कलाकार थीं। दुनिया उन्हें रसना गर्ल के नाम से भी जानती है।
दक्षिण फिल्मों और सूर्यवंशम फिल्म की अभिनेत्री सौंदर्या की मौत ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था। 17 अप्रैल 2004 को एक विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मौत के वक्त वो दो महीने की प्रेग्नेंट थीं। सौंदर्या इस दुनिया से एकाएक चली गईं। उनके निधन ने हर किसी को गहरा सदमा दिया था।
पॉल वॉकर
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के स्टार पॉल वॉकर की 2013 में नॉर्थ लॉस एंजिलिस में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। पॉल अपने एक दोस्त की गाड़ी में जा रहे थे। उन्हें अपनी संस्था ‘रीच आउट वर्ल्ड’ के लिए एक चैरिटी इवेंट में उपस्थित होना था। पॉल वॉकर की जब मौत हुई वह सिर्फ 40 साल के थे। उनको कार रेसिंग का इतना अनुभव था कि लोग कहते हैं अगर हादसे वाले दिन वो अपने दोस्त के बजाय खुद अपनी कार ड्राइव कर रहे होते, तो शायद जिंदा होते।
जसपाल भट्टी
अभिनेता और कॉमेडियन जसपाल भट्टी का जालंधर में कार दुर्घटना के चलते निधन हो गया था। जसपाल भट्टी उस समय हादसे का शिकार हुए जब वह अपने गृह प्रदेश पंजाब में फिल्म प्रमोशन के लिए मोगा से जालंधर जा रहे थे। जसपाल भट्टी को असली पहचान दूरदर्शन पर टीवी सीरियल उल्टा पुल्टा और फ्लॉप शो के जरिए मिली।
