Budhaditya Yoga: ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन का जितना प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है उतना ही प्रभाव दो ग्रहों की युति से भी होता है। ग्रहों की युति का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी जातकों के ऊपर पड़ता है। इस बार सूर्य और बुध की एक राशि में आने से युति बनने जा रही है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य और बुध ग्रह के एक राशि में होने पर बुधादित्य योग बनता है। ऐसा योग इस बार 24 मार्च को बनने जा रहा है। सूर्य ग्रह 15 मार्च 2022 को कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। फिर इसके बाद 24 मार्च 2022 को वाणी और बुद्धि प्रदाता बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर सूर्य देव पहले से गोचर हैं। इस कारण से 24 मार्च को शुभ बुधादित्य योग का निर्माण होगा। बुधादित्य योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर होने वाला है। लेकिन इस शुभ योग से सबसे ज्यादा प्रभाव पांच राशि वालों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी है वे राशियां….
वृष राशि: आपकी राशि से बुधादित्य योग 11वें भाव में हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह आय का भाव कहा जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। कहीं से अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं और आय के नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मिथुन राशि: बुधादित्य योग आपकी राशि से दशम भाव में होने जा रहा है। मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य योग शुभ और मंगलकारी रहने वाला होगा। दशम भाव करियर,नौकरी,व्यापार का भाव कहा जाता है। व्यापार में धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
कर्क राशि: आपकी राशि से बुधादित्य योग का निर्माण नवें भाव में हो रहा है,नवमं भाव भाग्य और विदेश यात्रा का होता है। इसलिए आपको भाग्य का पूरा साथ और लाभ मिलेगा।आपको सफलता का ग्राफ ऊपर ही मिलेगा।
कन्या राशि: आपकी राशि से बुधादित्य योग छठे भाव में हो रहा है कुंडली का यह भाव साझेदारी और दांपत्य जीवन का होता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। व्यापार में कुछ नया करने के लिए बहुत ही उपयुक्त समय होगा।
