11:24 AM, 19-Jan-2022
उत्तराखंड पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल
उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल शाम 5 बजे होगी। इस बैठक में चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम पर मंथन होगा।
11:19 AM, 19-Jan-2022
नड्डा से मिलने पहुंचीं अपर्णा यादव
भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं। उनके साथ यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी थे।
10:45 AM, 19-Jan-2022
भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा ने की मोदी-योगी की तारीफ
भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मैं हमेशा से प्रधानमंत्री से प्रभावित रहती हूं। मैं हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की स्कीम से प्रभावित रही हूं।
10:41 AM, 19-Jan-2022
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा ने भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।
10:25 AM, 19-Jan-2022
भाजपा दफ्तर पहुंची अपर्णा थोड़ी देर में लेंगी पार्टी की सदस्यता
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा दफ्तर पहुंच गई हैं। अपर्णा थोड़ी देर में भाजपा की सदस्यता लेंगी। अपर्णा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था।
10:07 AM, 19-Jan-2022
विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 लड़ सकते हैं। अखिलेश के विधानसभा चुनाव लड़ने की खबर पर योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि अखिलेश मन से चुनाव नहीं लड़ने जा रहें बल्कि वो भरे मन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं क्योंकि भाजपा ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को चुनाव लड़ाने की की तो इसे लेकर उनके पार्टी के सदस्यों ने जरूर सवाल किया होगा।
09:34 AM, 19-Jan-2022
UP Election: चुनाव आयोग से अखिलेश यादव को बड़ी राहत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को चुनाव आयोग से बड़ी राहत मिली है। 14 फरवरी को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर वर्चुअली रैली में भीड़ जुटाने के मामले में आयोग ने सपा को हिदायत देकर छोड़ दिया। कहा कि ये सपा की पहली गलती थी। आगे ऐसा नहीं होना चाहिए।
09:28 AM, 19-Jan-2022
Assembly Election 2022 Live : भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा, बोलीं- मैं राष्ट्र आराधना करने निकली हूं
UP Election: अपर्णा आज भाजपा जॉइन करेंगी
उत्तर प्रदेश की सियासत में आज समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में वह भाजपा की सदस्यता लेंगी। पार्टी की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, 10:30 बजे पार्टी कार्यालय में सदस्यता समारोह होगा।
