Desh

Assembly Election 2022 Live: केजरीवाल का चुनावी दांव, बोले- गोवा विधानसभा में आदिवासियों के लिए 12.5% सीटें आरक्षित कराएंगे

11:53 AM, 04-Feb-2022

गोवा में  केजरीवाल ने आदिवासी समाज से किए कई वादे

गोवा में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में अनुसूचित जनजाति समाज के लिए आप आठ प्वाइंट एजेंडे का एलान कर रही है। अगर हमारी सरकार आएगी तो ट्राइबल सब प्लान का कुल पैसा आदिवासियों पर खर्च किया जाएगा। आदिवासी समाज के लिए जो 3,000 पद खाली हैं उन सभी को भरा जाएगा। समाज के लोगों के लिए फॉरेस्ट राइट एक्ट को लागू करवाया जाएगा और आदिवासी समाज के लोगों का जमीनों पर जो हक बनता है वो दिया जाएगा।

विधानसभा के अंदर 12.5% आदिवासी समाज की सीट होनी चाहिए जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है उसे लागू करवाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों का इलाज फ्री में होगा। इस समाज के बच्चों को ग्रेजुएशन तक फ्री शिक्षा दी जाएगी।  इस समाज की महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए दिए जाएंगे। आदिवासी समाज के बच्चों के लिए नौकरियां सुनिश्चित की जाएगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें हर माह 3,000 रुपए दिए जाएंगे।

11:39 AM, 04-Feb-2022

उत्तराखंड में बागियों से परेशान भाजपा

भाजपा ने छह बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर भाजपा ने बागियों पर यह कार्रवाई की है। नामांकन वापसी के बाद भी पार्टी ने इन बागियों को मनाने की कोशिश की थी, लेकिन बात न बनने पर सख्त रुख अपना लिया। वहीं, छह अन्य बागियों पर भी पार्टी जल्द कार्रवाई कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

10:44 AM, 04-Feb-2022

2018 में दर्ज अवैध खनन का एक केस कैसे बन गया सीएम चन्नी का दर्द, जानिए क्या था मामला

कुछ माह के लिए पंजाब के सीएम बनाए गए चरणजीत चन्नी को 2018 में दर्ज एक मामला अब बड़ा दर्द दे रहा है। ईडी द्वारा गुरुवार देर रात सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार करते ही एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की तरफ से अगले सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे चन्नी इससे बैकफुट पर आ गए। सबसे बड़ा डर ये है कि विरोधी तो पहले ही निशाना साध रहे थे अब कहीं ईडी की इस कार्रवाई से अपने ही विरोध में न आ जाएं।  पढ़ें पूरी खबर…

 

10:05 AM, 04-Feb-2022

प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली रद्द

खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की उत्तराखंड में होने वाली वर्चुअल चुनाव रैली रद्द कर दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये रैली आज होने वाली थी लेकिन खराब मौसम के चलते रद्द कर दी गई है।  पढ़ें पूरी खबर…

09:58 AM, 04-Feb-2022

राहुल गांधी कल आएंगे हरिद्वार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  पांच फरवरी को हरिद्वार आएंगे। इस दौरान वह किच्छा के किसानों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके साथ ही राहुल राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से भी जुड़ेंगे। वह गंगा आरती में भी भाग ले सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से उनका कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

 

09:51 AM, 04-Feb-2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पंजाब में करेंगे प्रचार

पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। वह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पठानकोट के अलावा गुरदासपुर और होशियारपुर में भाजपा प्रत्याशियों का हौसला भी बढ़ाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले सुबह 11:20 बजे रक्षा मंत्री पठानकोट के सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से होशियारपुर के तलवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

09:34 AM, 04-Feb-2022

चन्नी ने किए बगलामुखी मंदिर के दर्शन

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित बगलामुखी मंदिर के दर्शन किए। यहां के आचार्य दिनेश ने बताया कि वह यहां आते रहते हैं। अभी गुप्त नवरात्रि चल रहे हैं इसलिए वह गुरुवार के दिन यहां आए थे। उन्होंने करीब 12:30 से 1:30 बजे तक हवन-यज्ञ किया।

09:18 AM, 04-Feb-2022

Assembly Election 2022 Live: केजरीवाल का चुनावी दांव, बोले- गोवा विधानसभा में आदिवासियों के लिए 12.5% सीटें आरक्षित कराएंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध रेत खनन मामले में दिन भर की पूछताछ के बाद गुरुवार शाम को जालंधर से गिरफ्तार किया। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: