10:00 AM, 18-Jan-2022
भाजपा को झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा
आगरा से पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के पदों से इस्तीफा दे दिया है। तीन बार के सांसद प्रभु कठेरिया अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन नहीं मिला। यही कारण है कि उनके बेटे अरुणकांत कठेरिया ने अब आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से वह यहां प्रत्याशी होंगे।
09:44 AM, 18-Jan-2022
आगरा जिले में 102 मुस्लिमों ने लड़ा चुनाव, 70 साल में केवल दो बन सके विधायक
आगरा जिले में 1952 से लेकर अब तक 70 वर्षों में हुए 17 विधानसभा चुनावों में आगरा से केवल दो मुस्लिम विधायक ही चुनाव जीत सके हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव लड़कर लखनऊ विधानसभा पहुंचने का ख्वाब तो 102 मुस्लिम उम्मीदवारों ने संजोया था, लेकिन इनमें से 100 के सपने चकनाचूर हो गए, जबकि केवल दो ही विधायक बन सके। पढ़ें पूरी खबर…
09:43 AM, 18-Jan-2022
शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चुनाव ड्यूटी में न लगाएं
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, रोजगार सहायकों, अनुदेशकों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को चुनाव ड्यूटी पर लगाने से रोक लगाई है। आयोग के इस आदेश के बाद मतदान दल गठन की लगभग पूरी तैयारी कर चुके जिला निर्वाचन अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है।
09:37 AM, 18-Jan-2022
यूपी के रण में कूदीं महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यूपी में भाजपा से छुटकारा 1947 की तुलना में बड़ी आजादी होगी। यूपी में विधानसभा चुनाव हैं इसलिए भाजपा औरंगजेब और बाबर को याद कर रही है। पूरी खबर पढ़ें..
09:27 AM, 18-Jan-2022
Assembly Election 2022 Live: आगरा में भाजपा को झटका, पूर्व सांसद ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। इसका लाइव प्रसारण भी पार्टी के अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगा। चुनाव एलान के बाद ये पहली बार है जब पीएम मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।
