Astrology

Ank Jyotish 10 February 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish 10 February 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक-1

आज का दिन आपके लिए बड़ा शुभ है। धन प्राप्ति के योग बनते नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ शाम को घूमने के लिए समय निकाल सकते हैं। प्रियजन के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी, वह सारी शंकाए दूर होंगी। जमीन-जायदाद का क्रय-विक्रय हो सकता है।

शुभ अंक-21

शुभ रंग- लाल

अंक- 2

आज आप पार्टियों एवं समारोहों में भाग लेंगे। जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नए बॉस आपसे इम्प्रेस हो कर तरक्की दे सकते हैं। सरकारी नौकरी या होटल में कार्य करने वाले जातकों को नया ऑर्डर मिल सकता है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित करेंगे।

शुभ अंक-4

शुभ रंग- जामुनी

अंक – 3

आज सम्मान, पुरस्कार व गौरव मिल सकता है। उच्च शिक्षा का योग बनता नजर है, जो ग्रहण करना चाहते हैं, वह तैयारी शुरू कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते है। माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्या चिंता का कारण हो सकती है। शुरू किए गए प्रोजेक्ट को आज पूर्ण करने का दिन है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- पीला

अंक- 4

आज आप व्यय कम करने की कोशिश में अवश्य सफल होंगे। आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। मानसिक रूप से संतोषकारी दिन रहेगा। आप व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए सही साबित हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-हरा

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: