Entertainment

सोशल मीडिया: अर्जुन कपूर का नंबर डिलीट करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा, जानिए क्या है वजह

सार

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के पूछे गए  सवालों के जवाब दिए।

ख़बर सुनें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फिल्मों के साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के पूछे गए  सवालों के जवाब दिए। इस सेशन में परिणीति ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की। इतना ही नहीं  इस दौरान उसने यह भी बताया कि वह अर्जुन कपूर का नंबर डिलीट करना चाहती है। 

दरअसल आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से अर्जुन के बारे में कुछ पंक्तियां लिखने को कहा। इस पर जवाब में अभिनेत्री ने कहा कुछ लाइनें भी बहुत ज्यादा हो जाएंगी। तुम्हारी आवाज सुनने लायक ही नहीं है। अच्छा होगा कि तुम कम बोला करो। नंबर ही डिलीट कर देती हूं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म संदीप और पिंकी फरार में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जबकि परिणीति की भूमिका निभाती नजर आई थीं।

इस सेशन के दौरान एक अन्य यूजर में परिणीति से पूछा कि उन्हें अपनी बहन प्रियंका के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा वह स्टार ऑफ द वर्ल्ड हैं। मेरे लिए वह सही मायने में एक बड़ी बहन हैं। मेरे सगे भाई बहनों में मैं बड़ी हूं, वैसे ही प्रियंका मेरी बड़ी बहन हैं। इस दौरान एक अन्य यूजर ने परिणीति से फिल्ममेकर करण जौहर के बारे में कुछ बोलने के लिए कहा तो उन्होंने लिखा, भला करेगा जौहर, ढूंढेगा मेरा शौहर।

 

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फिल्मों के साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के पूछे गए  सवालों के जवाब दिए। इस सेशन में परिणीति ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की। इतना ही नहीं  इस दौरान उसने यह भी बताया कि वह अर्जुन कपूर का नंबर डिलीट करना चाहती है। 

दरअसल आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से अर्जुन के बारे में कुछ पंक्तियां लिखने को कहा। इस पर जवाब में अभिनेत्री ने कहा कुछ लाइनें भी बहुत ज्यादा हो जाएंगी। तुम्हारी आवाज सुनने लायक ही नहीं है। अच्छा होगा कि तुम कम बोला करो। नंबर ही डिलीट कर देती हूं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: