एएनआई, कोलंबो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 16 Apr 2022 09:10 AM IST
सार
श्रीलंका में भारी आर्थिक संकट को लेकर विरोध-प्रदर्शनों में तेजी देखी जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को कोलंबो की राजधानी में गाले फेस ग्रीन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। गौरतलब है कि श्रीलंका भोजन और ईंधन की कमी, बढ़ती कीमतों और दैनिक बिजली कटौती के साथ आजादी के बाद से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। साथ ही, श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर है।
श्रीलंका संकट
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
श्रीलंका में महंगाई और आर्थिक संकट को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और भी अधिक तेज होने लगा है। आम लोग, वकील, खिलाड़ी के बाद अब पुलिसकर्मी भी अपनी आवाद बुलंद करने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका पुलिस के एक हवलदार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ देर बाद उसे शर्तों के साथ जमानत दे दी गई।
