videsh

रूस-यूक्रेन तनाव के 24 घंटे: पुतिन के सेना भेजने के एलान से पश्चिमी देशों के प्रतिबंध लगाने तक, पढ़ें पूरी टाइमलाइन

बेहतर अनुभव के लिए अपनी सेटिंग्स में जाकर हाई मोड चुनें।

टाइमलाइन

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव अब अपने चरम पर है। पिछले 24 घंटे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से जो कदम उठाए गए हैं, उनसे दोनों देशों के बीच युद्ध के आसार काफी बढ़ गए हैं। इस बीच यूरोप और अमेरिका से लेकर अफ्रीकी देशों ने भी रूस के फैसले को लेकर बयान जारी किए हैं। भारत ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील की है। 

रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच अमर उजाला आपको बता रहा है कि आखिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद से स्थितियां किस तरह से बिगड़ी हैं और यूक्रेन और रूस के समर्थकों ने कैसे इस बीच अपने फैसलों से पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। 

  • सोमवार, देर रात 1 बजे

    व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इसमें उन्होंने यूक्रेन पर परमाणु हथियार पाने की कोशिश का आरोप लगाया और अमेरिका समेत यूरोपीय देशों पर यूक्रेन को प्रभावित करने की बात कही। पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन की सरकार को इन्हीं पश्चिमी देशों ने ‘बर्बाद’ करने का काम किया है। 

  • सोमवार, देर रात 1.30 बजे

    पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद यूक्रेन के दो शहर डोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र करार दिया। इन दोनों शहरों के बड़े हिस्से पर 2014 के बाद से रूस समर्थित अलगाववादियों का कब्जा है।

  • सोमवार देर रात 1.30 बजे

    रूसी राष्ट्रपति के एलान के ठीक बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की। उन्होंने रूस की योजना की जानकारी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी दी और देश के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के साथ बैठकें कीं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: