Business

रतन टाटा के 'यंग फ्रेंड': शांतनु नायडू ने बताईं दिग्गज कारोबारी की दो अच्छी आदतें, जानें उन्होंने क्या-क्या खुलासे किए? 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 06 Mar 2022 04:18 PM IST

सार

शांतनु के मुताबिक, रतन टाटा की एक खास बात यह है कि वो एक दिन में कई अच्छे काम करते हैं। लोगों की मदद करते हैं, लेकिन बदले में कुछ भी वापस पाने की उम्मीद कभी नहीं करते।

ख़बर सुनें

देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के असिस्टेंट शांतनु नायडू इन दिनों फिर से चर्चा में है। उन्होंने एक इंटरव्यू में 28 वर्षीय शांतनु ने रतन टाटा के दो सिद्धांतों के बारे में बात की। शांतनु ने बताया कि रतन टाटा रोजाना काफी लोगों की मदद करते हैं। खास बात यह है कि वह इन चीजों को तुरंत भूल भी जाते हैं, यानी उनके अच्छे काम पूरी तरह से निस्वार्थ होते हैं।

शांतनु के मुताबिक, रतन टाटा की एक खास बात यह है कि वो एक दिन में कई अच्छे काम करते हैं। लोगों की मदद करते हैं, लेकिन बदले में कुछ भी वापस पाने की उम्मीद कभी नहीं करते। शांतनु ने बताया कि रतन टाटा की दूसरी खासियत यह है कि वह हमेशा अपने वादे निभाते हैं। वह कभी अपने वादे से पीछे नहीं हटते।

रतन टाटा के असिस्टेंट शांतनु नायडू अभी 28 साल के हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले शांतनु ने अमेरिका के प्रतिष्ठित कॉर्नेल विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली है। नायडू ने रतन टाटा के साथ अपने अनुभव के बारे में ‘आई केम अपॉन अ लाइटहाउस’ नाम की एक किताब भी लिखी है। शांतनु जुलाई 2018 से रतन टाटा के ऑफिस में डिप्टी जनरल मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। 

आवारा कुत्तों के लिए किए गए काम की वजह से शांतनु रतन टाटा के करीब आए। हाल ही में हाल ही में रतन टाटा का बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के साथ शांतनु की टाटा के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। तस्वीर में शांतनु ने रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखे हुए थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें टाटा का ‘यंग फ्रेंड’ बताया था।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

10
videsh

Russia Ukraine War: यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने से नाटो का इंकार, जेलेंस्की बोले- रूस को बमबारी का दिया ग्रीन सिग्नल

To Top
%d bloggers like this: