Desh

मुंबई: एसआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:37 PM IST

सार

जवान ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : social media

ख़बर सुनें

मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को राज्य रिजर्व पुलिस बल(एसआरपीएफ) के जवान ने खुद को गोली मार ली। 36 वर्षीय जवान ने खुद की ही सर्विस राइफल से गोली मारी, जिसके बाद वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। घायल जवान की पहचान पुष्कर शिंदे के रूप में की गई है। 

अधिकारियों ने बताया कि एसआरपीएफ जवान पुष्कर शिंदे छह जनवरी से मंत्रालय के मुख्य द्वारा पर तैनात था। छह जनवरी को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बीएमसी स्कूल लौट आया, जहां उसे संतरी के रूप में तैनात किया गया था। मौका पाकर शिंदे एक कमरे में गया और अपनी एसएलआर राइफल से खुद की गर्दन में गोली मार ली। इसके बाद अधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उनका कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: