न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:56 AM IST
सार
डीआरजी और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया।इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। वहीं एक डीआरजी जवान मामूली रूप से घायल हो गया।
ख़बर सुनें
विस्तार
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां के नईमेड थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों ने तीन लाख के ईनामी नक्सली को मार गिराया है।
बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि नईमेड थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीआरजी और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। वहीं एक डीआरजी जवान मामूली रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली के सिर पर तीन लाख रुपये का ईनाम रखा गया था।
