Desh

महाराष्ट्र: राष्ट्रपति कोविंद ने मुंबई के राजभवन में दरबार हॉल का किया उद्घाटन, किया लता मंगेश्कर को याद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:27 PM IST

सार

राष्ट्रपति ने स्वर कोकिला लता मंगेश्कर को याद करते हुए कहा कि, उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनकी स्मृति हमेशा हमारे मन में बनी रहेगी।

ख़बर सुनें

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को मुंबई के राजभवन में नए दरबार हॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने स्वर कोकिला लता मंगेश्कर को याद किया। उन्होंने कहा कि, लता दीदी के गीत अमर हैं, जो संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे। आगे कहा कि लता दीदी सादगी के साथ रहती थीं, वह शांत स्वभाव की थीं। उनकी स्मृति हमारे मन में बनी रहेगी। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। 

दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद अपने चार दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। जिस दरबार हॉल का राष्ट्रपति ने उद्घाटन किया है, उसमें 750 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इस हॉल का उद्घाटन पिछले साल ही होना था, लेकिन उसी दिन सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया, जिस कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

9
Entertainment

Jannat Zubair: 40 लाख फॉलोअर्स के साथ फोर्ब्स अंडर 30 की लिस्ट में शामिल हुईं जन्नत जुबैर, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

To Top
%d bloggers like this: