videsh

भारत का आभार: पाकिस्तानी युवती को यूक्रेन से निकाला, पीएम मोदी व भारतीय दूतावास के लिए अस्मा ने क्या कहा सुनिए

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 09 Mar 2022 08:24 AM IST

सार

ऐसी की एक पाकिस्तानी युवती अस्मा शफीक को भी भारतीय दल ने यूक्रेन से सुरक्षित निकाल लिया है। वह जल्द स्वदेश लौटेंगी। इस मदद के लिए अस्मा ने पीएम मोदी व भारतीय दूतावास का आभार माना है। सुनिए वीडियो में वह क्या कह रही हैं : 
 
ख़बर सुनें

जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों व अन्य देशों के लोगों को निकालने में भारत अहम भूमिका निभा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर पुतिन व जेलेंस्की जंग रोक कर मानवीय गलियारे से लोगों को सुरक्षित निकालने का मौका दे रहे हैं। वहां फंसे कई पाकिस्तानी भी कीव स्थित भारतीय दूतावास की मदद लेकर निकल रहे हैं। ये लोग भारत का आभार जता रहे हैं। 

सूत्रों ने बताया कि अस्मा शफीक को कीव स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बचा लिया है। वह युद्धग्रस्त इलाके में फंस गई थी। वह भारी मुसीबतों का सामना कर रही थी। इसी बीच उसे भारतीय दूतावास से लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों का पता चला तो उसने भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया। इस पर अस्मा को भी अन्य भारतीयों के साथ निकालकर पश्चिमी यूक्रेन ले जाया जा रहा है। वह जल्द ही अपने परिवार तक पहुंच जाएगी। 

यूक्रेन में पिछले 13 दिनों से जंग जारी है। मंगलवार को कुछ घंटों के लिए युद्ध रोक कर मानवीय गलियारे से बड़ी संख्या में लोगों को निकाला गया। फंसे भारतीयों व अन्य लोगों को निकालने के लिए पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन व यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर चर्चा की थी। दोनों नेता इस पर कुछ घंटों के लिए जंग रोकने पर रजामंद हो गए थे। जंग के बीच कई बार संघर्ष रोक कर लोगों को निकाला गया है। उधर, यूक्रेन की सड़कों पर शव बिखरे पड़े हैं। गंभीर मानवीय संकट खड़ा हो गया है। लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं। सैकड़ों जानें जा चुकी हैं। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: