माधुरी दीक्षित
धक- धक गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी। अपनी शादी के बाद से ही अभिनेत्री ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि, बाद में उन्होंने साल 2007 में 8 साल फिल्मों में वापसी की। लेकिन फिल्म आजा नचले से उनका कमबैक असफल साबित हुआ।
अपने जमाने में मिस वर्ल्ड रह चुकीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना जारी रखा था। हालांकि, साल 2011 में बेटी आराध्या के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘जज्बा’ के जरिए वापसी की कोशिश की, लेकिन एक्ट्रेस की यह कोशिश नाकाम रही।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। इसके बाद वह दो बच्चों (समायरा और कियान) की मां भी बनीं। इस दौरान उन्होंने फिल्मों से 2007 से 2011 तक पांच साल का ब्रेक ले लिया। बाद में उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म डेंजरस इश्क से इंडस्ट्री में फिर कमबैक किया। लेकिन उनकी यह फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई।
काजोल
एक्ट्रेस काजोल ने अपने करियर के पीक के दौरान ही साल 1999 में अजय जेवगन से शादी कर अपनी घर बसा लिया था। इसके बाद भी वह इंडस्ट्री में काफी सक्रिय रहीं। लेकिन फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के बाद से वह करीब 5 साल तक फिल्मों से दूर रहीं। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में फिल्म ‘फना’ से शानदार वापसी की। उनकी यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद काजोल कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने साल 2014 में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने बेटी आदिरा के जन्म के बाद तीन साल तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में फिल्म हिचकी से कमबैक भी किया लोकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही।
