Desh

Weather Updates Live: कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी, देखें वीडियो, दिल्ली में बारिश जारी

10:08 AM, 08-Jan-2022

माता वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी -देखें वीडियो

Snowfall at Mata Vaishno Devi shrine in Katra: जम्मू और कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी जारी है। बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

09:59 AM, 08-Jan-2022

भोपाल में ठंड बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ठंड बढ़ने के कारण लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है।

09:59 AM, 08-Jan-2022

देखें श्रीनगर में हो रही बर्फबारी के नजारे

देखें श्रीनगर में हो रही बर्फबारी के नजारे

09:39 AM, 08-Jan-2022

दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके में जल जमाव

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण प्रहलादपुर इलाके में अंडरपास के नीचे जलजमाव हुआ।

 

09:37 AM, 08-Jan-2022

भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर में आउटबाउंड उड़ानें रद्द

श्रीनगर हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बर्फबारी के कारण छह आउटबाउंड उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।

08:46 AM, 08-Jan-2022

शिमला में बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।

 

08:44 AM, 08-Jan-2022

चमोली में भारी हिमपात के बीच जंगलों में गश्त लगाते जवान

उत्तराखंड के चमोली में भारी हिमपात के बीच जानवरों को शिकारियों से बचाने के लिए वन विभाग द्वारा जंगलों में गश्त लगाई जा रही है। उप वन संरक्षक ने बताया,  कि विभाग को आदेश दिए गए हैं कि जानवरों की सुरक्षा के लिए अधिकारी इलाकों को चिन्हित करके गश्त करें। अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। 

08:41 AM, 08-Jan-2022

दिल्ली में बारिश की कुछ तस्वीरें

दिल्ली में हो रही बारिश की कुछ तस्वीरें

08:40 AM, 08-Jan-2022

दिल्ली में बारिश के कुछ नजारे

दिल्ली में तेज बारिश के बाद वीडियो आया सामने

08:32 AM, 08-Jan-2022

इन राज्यों में शीतलहर के आसार

मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर के आसार हैं। आगामी तीन दिनों तक ठिठुरन बढ़ेगी।

08:16 AM, 08-Jan-2022

Weather Updates Live: कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी, देखें वीडियो, दिल्ली में बारिश जारी

देशभर में कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। बारिश, बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं इस बीच दिल्ली-एनसीआर में देर रात तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वैसे मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी भी चलेंगी। इस बारिश के बाद से कई राज्यों में शीत लहर के आसार बढ़ गए हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 जनवरी तक बारिश होगी। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: