Desh

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल: कर्नाटक के मंत्री ने कहा-'गुंडों ने उसे मार डाला', शिवमोगा में स्कूल-कॉलेज बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:55 AM IST

सार

ईश्वरप्पा ने कहा कि, गुंडों ने उसे मार डाला है। यह सब कुछ डीके शिवकुमार के हालिया बयान के कारण हुआ है। उन्होंने कहा था कि, राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा ध्वज फहराया गया। 

ख़बर सुनें

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या ने पहले से बिगड़े मामले को और भी पेचीदा कर दिया है। इस बीच कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा के एक बयान ने इस आग को हवा दे दी है। 

कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के बयान पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या में गुंडे शामिल थे। उन्होंने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर गुंडों को उकसाने का आरोप लगाया है। 

ईश्वरप्पा ने कहा कि, गुंडों ने उसे मार डाला है। यह सब कुछ डीके शिवकुमार के हालिया बयान के कारण हुआ है। उन्होंने कहा था कि, राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा ध्वज फहराया गया। डीके ने गुंडों को उकसाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

क्या कहा था शिवकुार ने
दरअसल, कांग्रेस नेता शिवकुमार ने हिजाब विवाद को लेकर हुए विवाद के बीच आरोप लगाया थ कि शिवमोगा के एक कॉलेज में तिरंगा उतारकर भगवा ध्वज लगाया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, वीडियो में तिरंगा उतारते हुए नहीं दिखाया गया। ईश्वरप्पा ने कहा कि, उनके इसी बयान ने गुंडों को हत्या के लिए उकसाया। 

शिवमोगा में स्कूल-कॉलेज बंद 
शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। कुछ जगहों पर आगजनी व पत्थरबाजी की भी घटनाएं हुई हैं। इस बीच पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। कर्नाटक के गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि, बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के पीछे हिजाब विवाद है कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एहतियातन दो दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। 

इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की चाकू मारकर हत्या की गई थी। कल रात हुई इस घटना में जांच के दौरान कुछ सुराग मिले हैं, उन्हीं के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: