Entertainment

TV Actresses: पौराणिक भूमिकाएं निभाकर पॉपुलर हुईं ये टीवी अभिनेत्रियां, फैंस सच में मानने लगे थे देवी

आज के समय में टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियां भी पॉपुलैरिटी के मामले में किसी से कम नहीं हैं। टीवी एक्ट्रेसेस अब एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। हिना खान, सुरभि चंदना से लेकर निया शर्मा तक, ये सभी अभिनेत्रियां अपनी बोल्डनेस की लिए जानी जाती हैं। इनकी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने सीरियल में पौराणिक किरदार निभाकर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। आज हम आपको ऐसी ही पांच टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने पौराणिक किरदार से घर-घर में मशहूर हुई हैं।

 

मौनी रॉय

मौनी रॉय टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जो अब फिल्मों में नजर आती हैं। मौनी ‘देवों के देव महादेव’ में सति की भूमिका में नजर आई थीं। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद एक्ट्रेस ‘नागिन’ में नजर आई थीं। इस सीरियल ने उनकी पॉपुलैरिटी को चार चांद लगा दिए थे। 

तेजस्वी प्रकाश

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सीरियल ‘कर्णसंगिनी’ में उर्वी का किरदार निभाया था। यह सीरियल कर्ण की पत्नी के जीवन पर आधारित था। तेजस्वी के इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था। इन दिनों तेजस्वी ‘नागिन 6’ में दिख रही हैं। वह ‘बिग बॉस 15’ की विनर भी रह चुकी हैं।

देबिना बनर्जी

देबिना बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत एक पौराणिक सीरियल से की थी। वह सबसे पहले सीरियल ‘रामायण’ में सीता के किरदार में नजर आई थीं। इस सीरियल में गुरमीत चौधरी ने राम का रोल निभाया था। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। आज के समय में दोनों एक साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

पूजा शर्मा

पूजा शर्मा ने स्टार प्लस पर प्रसारित हुई ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाया था। इस सीरियल में पूजा ने अपने किरदार को इतनी बखूबी से निभाया था कि उन्होंने कुछ ही समय में फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। आज भी फैंस पूजा को टीवी की द्रौपदी कहते हैं।

सोनारिका भदौरिया

सोनारिका भदौरिया कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। लेकिन फैंस उन्हें ‘देवों के देव महादेव’ सीरियल के लिए याद करते हैं। इस सीरियल में सोनारिका ने पार्वती का किरदार निभाया था। अपने किरदार से सोनारिका ने फैंस का दिल जीत लिया था। फैंस ने सच में सोनारिका को देवी मान लिया था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: