Entertainment

प्रियंका चोपड़ा से नोरा फतेही तक: लग्जरी कारों की शौकीन हैं ये हसीनाएं, एक कार के लिए करती हैं करोड़ों खर्च

प्रियंका चोपड़ा, नोरा फतेही
– फोटो : instagram/norafatehi-priyankachopra

अगर बात बॉलीवुड की हो तो दिमाग में सबसे पहले आती है लग्जरी लाइफ, और ये सच भी है। बॉलीवुड सेलेब्स अपने ग्लैमर, महंगे शौक और लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। किसी को अपने घर में करोड़ों की एंटीक चीजें सजाने का शौक हैं तो किसी के पास करोड़ों के बैग और महंगी ड्रेस का कलेक्शन है। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार्स में अगर किसी चीज को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है तो वो है महंगी कारों का कलेक्शन। इंडस्ट्री में एक्टर्स तो महंगी कारों के शौकीन हैं ही, बॉलीवुड की हसीनाएं भी किसी से पीछे नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर नोरा फतेही तक बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के पास एक से एक महंगी कारों का कलेक्शन है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनके पास हैं करोड़ों की कीमत की कारें।

Priyanka Chopra: Rolls Royce Ghost
– फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है। वे एक ग्लोबल आइकॉन हैं। अगर बात महंगी कारों की हो तो प्रियंका चोपड़ा के पास एक से बढ़कर एक महंगी कारों का कलेक्शन हैं। बॉलीवुड की इस दीवा  के पास Rolls Roys Ghost, BMW-made,twin turbo V12, 6.6-litre जैसी मंहगी गाड़ियां हैं।

नोरा फतेही
– फोटो : Instagram

नोरा फतेही के पास भी कई महंगी और लग्जरी कारें हैं। अगर बात नोरा के कार कलेक्शन की करें तो उनके पास मर्सिडीज बेंज सीएलए-200, वॉक्सवोगन पोलो कार और होंटा सिटी कार है।

kareena kapoor
– फोटो : instagram

करीना कपूर खान के पास भी शानदार लग्जरी और महंगी कारों का कलेक्शन है। अगर बात  करें करीना कपूर के कार कलेक्शन की, तो उनके पास बीएमडब्ल्यू, लेक्स्स, टोयोटा लैंड क्रूजर और पोर्शे जैसी कई लग्जरी कारें हैं।

Alia Bhatt Range Rover Vogue

आलिया भट्ट के पास कई लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू 7, ऑडी क्यू 5, ऑडी ए 6 और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी महंगी कारें हैं।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: