Desh

निधन: गीतकार राजनारायण बिसारिया नहीं रहे, प्रसार भारती के मानद सदस्य रहे थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:25 AM IST

सार

मध्य प्रदेश के भिण्ड में जन्मे बिसारिया की प्रारंभिक शिक्षा गुना और मुरैना में हुई थी। ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से हिन्दी में एमए करने के बाद उन्होंने प्रयाग जाकर शोध कार्य किया। 
 
ख़बर सुनें

हिंदी के वरिष्ठ कवि, गीतकार और नाट्यकर्मी और प्रसारक राजनारायण बिसारिया नहीं रहे। वे 93 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के कारण पिछले कुछ दिनों से वे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। 

बिसारिया छह साल तक प्रसार भारती बोर्ड के मानद सदस्य रहे थे। बीबीसी से सेवानिवृत्त होने के बाद वे ‘परंपरा’ नाम की साहित्यिक संस्था चलाते थे। मध्य प्रदेश के भिण्ड में जन्मे बिसारिया की प्रारंभिक शिक्षा गुना और मुरैना में हुई थी। ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से हिन्दी में एमए करने के बाद उन्होंने प्रयाग जाकर डॉ. रामकुमार वर्मा के निर्देशन में शोध कार्य किया। 

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आकाशवाणी में नियुक्ति के बाद उन्होंने जालंधर, जयपुर, इलाहाबाद, पोर्टब्लेयर आकाशवाणी में प्रोड्यूसर और कार्यक्रम अधिकारी के पदों पर काम किया। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: