एजेंसी, जोहानिसबर्ग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:36 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन स्थल और उद्योग देश की आय का एक बड़ा हिस्सा है।
पर्यटन उद्योग को वर्ष 2020 में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 70 फीसदी से अधिक की गिरावट का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन, जो दक्षिण अफ्रीका में पर्यटकों का सबसे बड़ा स्रोत है, उसने अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी लाल सूची यात्रा प्रतिबंध हटा दिया था।
पर्यटन- सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : pixabay
ख़बर सुनें
विस्तार
द. अफ्रीका में वर्ष 2020 में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 70 फीसदी से अधिक की गिरावट
दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन उद्योग को वर्ष 2020 में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 70 फीसदी से अधिक की गिरावट का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन, जो दक्षिण अफ्रीका में पर्यटकों का सबसे बड़ा स्रोत है, उसने अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी लाल सूची यात्रा प्रतिबंध हटा दिया था।
इससे सफारी ऑपरेटरों में बेहतर व्यापार की उम्मीद जागी थी। लेकिन, कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने ब्रिटेन और कई अन्य देशों द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की आलोचना की है।
पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायी प्लाचेसी ने कहा कि उनका व्यवसाय नुकसान में है। उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध अनुचित हैं और इसका दक्षिण अफ्रीका के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्लाचेसी ने कहा कि हमें बुकिंग मिलनी शुरू हो गई थी। वर्ष 2022 काफी उज्ज्वल दिख रहा था क्योंकि सीमाएं अब खुली थीं और हर कोई खुश था। हमें उम्मीद है कि कई देश अपने उड़ान प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करेंगे और दक्षिण अफ्रीका से फिर से यात्रा करने की अनुमति देंगे।
