Sports

उपलब्धि: सिमोन बाइल्स बनीं टाइम मैगजीन की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एथलीट, टोक्यो ओलंपिक में हुई थीं 'द टविस्टीज’ का शिकार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:51 PM IST

सार

अमेरिका की मशहूर जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को टाइम पत्रिका ने वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना है। महानतम जिम्नास्ट में शामिल बाइल्स ने मानसिक स्वास्थ्य को तरजीह देते हुए टोक्यो ओलंपिक में चार स्पर्धाओं के फाइनल से नाम वापिस ले लिया था। 
 
ख़बर सुनें

चार बार की ओलंपिक पदक विजेता बाइल्स ‘द टविस्टीज’ की शिकार हो गई थी जिसमें हवा में जगह और दिशा का भान नहीं रहता। इसके बावजूद उन्होंने ऑलराउंड टीम स्पर्धा में रजत और बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता था।

टोक्यो ओलंपिक के एक महीने बाद उन्होंने जिम्नास्टिक टीम के पूर्व डॉक्टर लैरी नासार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिकी सीनेट के सामने गवाही दी थी। 

बात करें बाइल्स की उपलब्धियों की तो उनके रिकॉर्ड की सूची में वह पांच वर्ल्ड ऑल-अराउंड खिताब जीतने वाली वह एकमात्र महिला हैं। उनके पास 30 से अधिक विश्व और ओलंपिक पदक हैं, इसमें 19 वर्ल्ड खिताब और चार ओलंपिक स्वर्ण शामिल हैं। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: