videsh

आमने-सामने: यूएनएससी की बैठक में रूस और यूक्रेन ने लगाए एक दूसरे पर आरोप, पढ़िए क्या कुछ कहा

सार

यूएनएससी में जहां एक ओर रूस ने बयान दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि यूक्रेन में जैविक हथियार से जुड़ी सैन्य गतिविधियों के बारे में भ्रामक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। वहीं यूक्रेन ने रूस पर पलटवार करते हुए उसे पुतिन और उनके पागल गुर्गों का झुंड कहकर निशाना साधा है।

ख़बर सुनें

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के 16 दिन हो चुके हैं। इतने दिन बाद भी दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। बल्कि रूस यूक्रेन की राजधानी पर कब्जा करने से बस कुछ दिन दूर है। वहीं रूस ने दुनिया के सामने अपना पक्ष रखने के लिए शनिवार को यूएनएससी की बैठक बुलाई थी। इसमें उसने यह भी दावा किया कि यूक्रेन, अमेरिका के साथ मिलकर जैविक और रासायनिक हथियारों के उपयोग की योजना बना रहा है। हालांकि यूक्रेन ने रूस की इस बात को सिरे से खारिज कर दिया।

यूएनएससी में बोला रूस

सैन्य जैविक गतिविधियों पर भ्रामक जानकारी दे रहा अमेरिका
यूएनएससी में रूस ने बयान दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि यूक्रेन में जैविक-रासायनिक हथियारों से जुड़ी सैन्य गतिविधियों की योजना के बारे में भ्रामक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड ने मूल रूप से इस तथ्य की पुष्टि की कि यूक्रेनी प्रयोगशालाओं में खतरनाक अध्ययन किए जा रहे थे।

जैविक हथियारों के खतरे पर बोला रूस
रूस के स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि हम यूएन से यूरोपीय देशों में लोगों के लिए एक बहुत ही वास्तविक जैविक खतरे के बारे में सोचने का आह्वान करते हैं, जो यूक्रेन से बायोएजेंट के अनियंत्रित प्रसार के परिणाम स्वरूप हो सकता है। अगर ऐसा कोई परिदृश्य सामने आता है तो पूरा यूरोप इसकी चपेट में आ जाएगा। 

रूस का दावा: यूक्रेन अमेरिका के साथ मिलकर कर रहा खतरनाक जैविक प्रयोग
रूस ने संयुक्त राष्ट्र में जानकारी दी कि रूसी रक्षा मंत्रालय के पास अब ऐसे दस्तावेज हैं जो पुष्टि करते हैं कि यूक्रेन में कम से कम 30 जैविक प्रयोगशालाओं वाला एक नेटवर्क था, जहां घातक बीमारियों के रोगजनक विषाणुओं को और घातक बनाने के लिए खतरनाक प्रयोग किए गए।

साथ ही रूस ने कहा कि यह काम अमेरिका की रक्षा एजेंसी की देखरेख में किया जा रहा है और इसे वित्तीय मदद दी जा रही है। इसका जोखिम यूक्रेन में कट्टरपंथी राष्ट्रवादी समूहों के हितों को देखते हुए बहुत वास्तविक है, जो अमेरिका के साथ मिलकर खतरनाक रोगजनक विषाणुओं को लेकर साथ काम कर रहे हैं।

यूक्रेन का पलटवार

रूस ने मार ली है अपने पैर पर कुल्हाड़ी
यूएनएससी की बैठक में यूक्रेन के प्रतिनिधि सर्गेई किस्लिट्स्या ने रूस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बैठक को बुलाकर आक्रमणकारी देश ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। यूक्रेन एक स्वास्थ प्रणाली चलाता है जो अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पूरा निर्वहन करता है। बाकी रूस, पुतिन और उनके पागल गुर्गों का एक झुंड है। 

उन्होंने कहा कि रूस अपने नागरिकों को सुरक्षा बलों के बारे में जानकारी नहीं देता कि युद्ध में मारे गए उसके हजारों सैनिकों के शरीर अभी भी सड़ रहे हैं। यूएनएससी की बैठक में यूक्रेन के प्रतिनिधि सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा कि मुझे खेद है कि सुरक्षा परिषद में अब इस तरह के पागल प्रलाप को बढ़ावा देने के लिए रूसी संघ द्वारा हेरफेर किया जा रहा है।

यूक्रेन के मारियुपोल शहर में मारे गए 1582 नागरिक
यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 16वां दिन है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 11 मार्च तक, लुत्स्क, निप्रो और इवानो-फ्रैंकिवस्क में गोलाबारी की गई थी। कीव और खार्कीव क्षेत्रों में गोलाबारी जारी है। मारियुपोल में नाकाबंदी और गोलाबारी के कारण 1,582 नागरिक मारे गए।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Gold Import: सोने का आयात 2021 में तेजी से बढ़ा, पिछले साल की तुलना में यहां पहुंचा आंकड़ा Gold Import: सोने का आयात 2021 में तेजी से बढ़ा, पिछले साल की तुलना में यहां पहुंचा आंकड़ा
11
Business

Gold Import: सोने का आयात 2021 में तेजी से बढ़ा, पिछले साल की तुलना में यहां पहुंचा आंकड़ा

To Top
%d bloggers like this: