न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:43 AM IST
सार
एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से पर बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में फिर भारत के मौसम पर इसका असर पड़ेगा। दिल्ली एनसीआर में 23 व 24 अप्रैल को सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को देश के कई राज्यों में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में तेज गिरावट आई। उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा पांच डिग्री तक नीचे आ गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बूंदाबांदी के साथ ही लू चलने का अनुमान भी जताया है।
एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से पर बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में फिर भारत के मौसम पर इसका असर पड़ेगा। दिल्ली एनसीआर में 23 व 24 अप्रैल को सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और धूल भरी हवाएं चलती रहीं। इससे पारे में भी गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मप्र समेत देश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तापमान में गिरावट के कारण तेज गर्मी और लू से लोगों को काफी राहत मिली।
इन मौसमी सिस्टम का पड़ रहा असर
- स्काईमेट के अनुसार लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है।
- उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
- एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए मेघालय तक फैली हुई है।
- एक और ट्रफ छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना के दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इनका मिलाजुला असर देश के मौसम पर पड़ रहा है।
अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
- पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
- अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बारिश हो सकती है।
- पश्चिमी हिमालय, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप और झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
विस्तार

Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...