न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:45 AM IST
सार
असम निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी। असम के 24 जिलों में 80 नगर निकायों के लिए वोटों की गिनती हो रही है।
ख़बर सुनें
विस्तार
भाजपा काफी आगे, कांग्रेस का बुरा हाल
ताजा जानकारी के अनुसार असम राज्य चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 296 वार्डों में आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 33 वार्डों में और अन्य 62 वार्डों में आगे चल रहे हैं।
असम निकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल
रविवार को हुए नगर निगम के चुनाव में राज्य में निकाय चुनावों के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है। 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। 8,41,534 महिलाओं और 17 ट्रांसजेंडरों सहित 16 लाख से अधिक मतदाता नगर निकाय चुनाव में वोट डालने के पात्र थे।
