वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:44 PM IST
सार
जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। उनकी भांजी की चार वर्षीय बेटी एरियाना डेलाने को उस समय गोली मार दी गई जब वह नए साल के दिन सो रही थी।
जॉर्ज फ्लोएड (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : social media
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिकी पुलिसकर्मी द्वारा मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद उन्हें न्याय दिलाने के लिए दुनियाभर से आवाजें उठीं। लेकिन अब इस बार जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। उनकी भांजी की चार वर्षीय बेटी एरियाना डेलाने को उस समय गोली मार दी गई जब वह नए साल के दिन सो रही थी। एरियाना के पिता ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उसकी बेटी पर किया गया हमला एक सोची समझी साजिश थी।
