Tech

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022: मिलिए पांच महिला यूट्यूबर्स से, लाखों में हैं सब्सक्राइबर्स

ख़बर सुनें

दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाना और उनके हक के लिए लड़ाई को जारी रखना है। आज महिलाएं अपनी काबिलियत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन सभी रूढ़ीवादी धारणाओं को तोड़ रही हैं, जो समाज में स्त्रियों को लेकर व्याप्त थीं। 21वीं सदी में तकनीक, स्वास्थ्य, बिजनेस, अंतरिक्ष, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन महिला यूट्यूबर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें लाखों लोग यूट्यूब पर पसंद करते हैं। ये महिला यूट्यूबर्स लाखों लोगों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में –  

CA Rachana Phadke Ranade

रचना रनाडे को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जाता है। रचना आज अपने यूट्यूब के जरिए लाखों लोगों को इन्वेस्टमेंट, बिजनेस और फाइनेंशिएल क्षेत्र से जुड़ी जानकारी देती हैं। ये कठिन से कठिन फाइनेंशिएल कॉन्सेप्ट को काफी आसानी से लोगों को समझाती हैं। इसी वजह से इन्हें यूट्यूब पर खूब पसंद किया जाता है। 

Payal Gaming

पायल धरे के यूट्यूब चैनल पर आज 1.84 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। पायल अपने यूट्यूब पर गेमिंग से जुड़े कंटेंट डालती हैं। गेमिंग का लुत्फ लेने वाले लाखों लोग इनके वीडियो को नियमित तौर पर देखते हैं।

Kaizen English

मलार अपने यूट्यूब चैनल kaizen english के जरिए लाखों लोगों को इंग्लिश सिखा रही हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल की मदद से लाखों लोगों की कम्यूनिकेशन स्किल को सुधारने का काम कर रही हैं। आज उनके चैनल पर करीब 9 लाख 55 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

Artkala

स्नेहा, पूजा और पवन अपने यूट्यूब चैनल आर्टकला के जरिए लोगों को ऐसे नए आइडिया और तकनीक के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से वेस्ट मटेरियल को सजावटी चीजों में बदला जाता है। यूट्यूब पर उनके चैनल आर्टकला को खूब पसंद किया जाता है। 

Interior Maata

अनन्या अपने चैनल इंटिरियर माता के जरिए अपने कार्य को लोगों के साथ शेयर करती हैं। आज उनके चैनल पर 7 लाख 68 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वीडियो में वह घरों के इंटीरियर डिजाइन के बारे में बताती हैं।

दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाना और उनके हक के लिए लड़ाई को जारी रखना है। आज महिलाएं अपनी काबिलियत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन सभी रूढ़ीवादी धारणाओं को तोड़ रही हैं, जो समाज में स्त्रियों को लेकर व्याप्त थीं। 21वीं सदी में तकनीक, स्वास्थ्य, बिजनेस, अंतरिक्ष, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन महिला यूट्यूबर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें लाखों लोग यूट्यूब पर पसंद करते हैं। ये महिला यूट्यूबर्स लाखों लोगों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में –  

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: