Astrology

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2022 : मूलांक 9

ख़बर सुनें

Numerology 9-18-27
मूलांक- 9 राशिफल 2022
अंक 9 – अंक 9, 18 और 27 का जोड़ 9 है, जिसके स्वामी मंगल ग्रह है। यह ग्रह बहुत ही ऊर्जावान और साहसी है, आप हमेशा अपने कार्य में जोश के साथ सभी कठिनाइयों को पार करते हैं। आप हमेशा कुछ नया कर दिखाने में तत्पर रहते हैं। अंक 9 के लिए 2022 का यह 6 अंक का वर्ष मिलाजुला रहेगा। 6 अंक के स्वामी शुक्र आपके लिए इस वर्ष नए अवसर लाएगा। आप व्यवहारिक रूप से मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं यह वर्ष भी आप सभी की मदद करने में आगे रहेंगे। आप इस वर्ष बहुत ही उत्साहित रहेंगे और उत्साह से ही इस वर्ष की शुरुआत करेंगे। आप इस वर्ष कुछ नया सीखने में अपना समय लगाएंगे। आपको अपने मित्रों के साथ समय बिताने में अधिक सुकून मिलता हैं जिससे यह वर्ष आप कार्य के साथ अपने मनोरंजन में भी समय बिताएंगे। शिक्षा और नए शोध के लिए भी 2022 वर्ष उत्तम रहेगा।

Career- अंक 9 के लिए यह 2022 का वर्ष जिसका जोड़ 6 अंक हैं और स्वामी ग्रह शुक्र हैं। अंक 9 वाले इस वर्ष अपने कार्य में काम में उत्साह और मेहनत के साथ व्यापार में सफलता हासिल करेंगे। इस वर्ष आपको कुछ नया करने का अवसर भी प्राप्त होगा जिसमे ये वर्ष 2022 आपकी पूरी मदद भी करेगा। वर्ष के शुरुआत में नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिसमें आपका अच्छा नाम और आय भी होगी। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो बहुत ही सावधानी रखे, आपसी तनाव की वज़ह से रिश्ते में खटास आ सकती हैं। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए यह वर्ष मनचाहे वेतन के साथ नौकरी में प्रमोशन भी लाएगा। अगर आपके पास नौकरी नहीं हैं मनचाही आय के साथ नौकरी की भी प्राप्ति होगी। यह वर्ष कार्य के साथ साथ यात्राओ में भी बढौतरी करेगा। अगर आप बॉस की नज़रों में प्रशंसा चाहते हैं तो कार्य स्थल में राजनीति से बचें।

Finance- अंक 9 के लिए यह वर्ष 2022 धन के लेकर बेहतर रहेगा, इसलिए आप बचत की ओर भी ध्यान रखें। साल की शुरुआत में किसी भी तरह के लेन-देन से बचे नहीं तो धन का नुकसान हो सकता हैं। अगर आप किसी कार्य के लिए कर्ज़ लेना चाहते हैं तो जुलाई तक बात कर लें। अगर आप जमीन में निवेश करना चाहते हैं तो बिना किसी सलाह के आगे नहीं बढ़े। इस वर्ष धन को लेकर आप अपनी इच्छाओं को भी पूरा करेंगे। वर्ष के अंत में पैतृक सम्पत्ति से भी आपको फायदा होगा। शेयर मार्केट में भी आप मनचाहा निवेश करने पर मनचाहा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। आपका अपने मित्रों पर भी धन का खर्च होगा। अगर आपका कार्य मीडिया या डिजाईनिंग से जुड़ा हैं तो भी आपको उसमे सफलता की प्राप्ति होगी।

Relationship – अंक 9 के लिए यह 2022 का वर्ष रिश्तों के लिए बेहतर रहेगा क्योंकि आप समाज और अपने परिवार के लिए हमेशा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आपका साल का अधिकतर समय परिवार के साथ और समाज के कल्याण के लिए बितेगा। आप अपने दोस्तों और जरुरतमंद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आप जिससे प्रेम करते हैं उनके साथ आपका समय रोमानी बीतेगा। अगर आप अकेले हैं या आप किसी से प्रेम करते हैं तो अपने मन की बात बिना किसी झिझक के कह सकते हैं। आपको मनचाहा परिणाम ही मिलेगा और आपका अकेलापन भी दूर हो जाएगा। आप उनके साथ लॉग-ड्राईव पर जाएंगे, जिससे आपका रिश्ता और भी मधुर होगा। वैवाहिक लोगों के लिए यह समय मधुरता से भरा रहेगा लेकिन आप अपने गुस्से पर काबू रखें और अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

Health- अंक 9 के लिए यह वर्ष 2022 सेहत के हिसाब से पहले से बेहतर रहेगा जिससे आप अपने ऊपर विशेष ध्यान रखेंगे और खाने पीने का भी ध्यान रहेगा। मार्च से मौसम बदलने पर भी अपने ऊपर ध्यान रखना होगा क्योंकि इस वर्ष एक बार सेहत बिगड़ी तो परेशानी बढ़ जाएगी। वर्ष के मध्य में अचानक मानसिक तनाव के कारण तनाव और परेशानी महसूस होगी अगर ऐसा हो तो आप कुछ समय के लिए बाहर घूमने के लिए जाएं। साल के अंत में आप अपने पेट और रक्त संचार का ध्यान रखें क्योंकि आपके गुस्से की वजह से रक्त संचार बढ़ सकता हैं, जिससे ह्रदय से जुड़ी परेशानी भी हो सकती हैं इसलिए आपको योगा और प्रणायाम के लिए भी समय निकालना होगा।
 
Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: