Entertainment

Video: सर्दियों की धूप सेंकती नजर आईं अनुष्का, बिना मेकअप के भी लग रहीं हैं बेहद खूबसूरत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:49 AM IST

ख़बर सुनें

पर्दे पर अक्सर हम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ज्यादातर मेकअप किए हुए ग्लैमरस लुक में ही देखते हैं। फैंस इन एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। कई बार ये अदाकाराएं अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में कई एक्ट्रेस को पहचानना मुश्किल हो जाता है लेकिन कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो बिना मेकअप के भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने न्यू ईयर मॉर्निंग पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें अनुष्का ने अपना बिना मेकअप वाला लुक दिखाया है। इस वीडियो में बिना मेकअप के भी अनुष्का का मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अनुष्का शर्मा इस समय दक्षिण अफ्रीका में हैं। उन्होंने वहीं पर अपने इस वर्ष की शुरुआत की। साल 2022 की पहली सुबह एक नई वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अनुष्का सर्दियों की चमकती घूप में मस्ती के मूड में दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो में अनुष्का मुस्कुराते हुए और पाउट बनाते हुए पोज देते हुए नजर आ रहीं हैं। यहां देखें वीडियो…

2022 नमस्ते..
इस वीडियो में अनुष्का ने सफेद रंग की टीशर्ट और नीली जींस पहनी हुई हैं। वीडियो में बिना किसी मेकअप के उनका फ्रेश फेस वाला लुक था। वह अपने कमरे के बाहर बैठकर धूप सेंकती नजर आ रही थीं। वीडियो को देखने से ही पता चल रहा है कि वे काफी एंजॉय कर रहीं हैं। अनुष्का ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “2022 से नमस्ते।”

पर्दे पर अक्सर हम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ज्यादातर मेकअप किए हुए ग्लैमरस लुक में ही देखते हैं। फैंस इन एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। कई बार ये अदाकाराएं अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में कई एक्ट्रेस को पहचानना मुश्किल हो जाता है लेकिन कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो बिना मेकअप के भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने न्यू ईयर मॉर्निंग पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें अनुष्का ने अपना बिना मेकअप वाला लुक दिखाया है। इस वीडियो में बिना मेकअप के भी अनुष्का का मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: