सार
अभिनेत्री के पति गौतम किचलू ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजल जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।
काजल अग्रवाल
– फोटो : इंस्टाग्राम
नए साल की शुरुआत के साथ ही साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल के फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है। अभिनेत्री के पति गौतम किचलू ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजल जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। बीते कई समय से लगाए कयासों के बाद आखिरकार इस कपल ने नए साल पर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया।
अभिनेत्री के पति गौतम किचलू ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी काजल अग्रवाल की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खबर शेयर की। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘2022 आपका इंतजार कर रहा है।’ इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी पोस्ट किया। शेयर की गई इस तस्वीर में काजल मेज पर बैठी नजर आ रही हैं। पीले रंग की ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इससे पहले काजल अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने पति के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में अभिनेत्री अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आईं। फोटो में एक्ट्रेस ग्रीन कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके पति गौतम किचलू सेमी कैजुअल लुक में दिखाई दिए।
तस्वीर शेयर करते हुए काजल ने लिखा, ‘जब मैंने अपनी आंखें बंद की तो मैं पुरानी थी, मैं नई शुरुआत कर रही हूं। हैप्पी न्यू ईयर फैमिली। 2021 का आभार व्यक्त करती हूं। 2022 में प्यार के साथ जाना चाहती हूं।’
काजल और उनके पति ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। इस कपल में साल 2020 में अक्टूबर में मुंबई में शादी की है। दोनों ने कोरोना प्रतिबंधों के तहत सात फेरे लिए थे। इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे।
विस्तार
नए साल की शुरुआत के साथ ही साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल के फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है। अभिनेत्री के पति गौतम किचलू ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजल जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। बीते कई समय से लगाए कयासों के बाद आखिरकार इस कपल ने नए साल पर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया।
अभिनेत्री के पति गौतम किचलू ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी काजल अग्रवाल की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खबर शेयर की। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘2022 आपका इंतजार कर रहा है।’ इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी पोस्ट किया। शेयर की गई इस तस्वीर में काजल मेज पर बैठी नजर आ रही हैं। पीले रंग की ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...