Astrology

अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 2022: साल 2022 में मूलांक 2 वालों की प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:57 PM IST

ख़बर सुनें

Numerology Prediction 2022: नववर्ष आने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं ऐसे में हर व्यक्ति अपने भविष्य को जानने के लिए इच्छुक होता है। हर व्यक्ति के मन में अपने आने वाले साल को लेकर कई जिज्ञासा रहती है। वह जिज्ञासा उसकी नौकरी, संबंधों विवाह और भी कई बातों से जुड़ी होती है।  ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक अंक का कोई न कोई ग्रह प्रतिनिधित्व करता है और इस कारणवश जिसका अपना महत्व होता है। संख्याओं की ऊर्जा और प्रभाव हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक अंक व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है। अंक ज्योतिष राशिफल के आधार पर आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 सभी अंकों के लिए कैसा होगा। आइए जानते है करियर, विवाह स्वास्थ्य और धन संबंधी सभी सवालों के जवाब

मूलांक 2 – अंक ज्योतिष राशिफल 2022
मूलांक 2 के जातकों के लिए साल 2022 अवसरों से भरा एक वर्ष होगा। यह वह समय है जहां आपको अपनी कमियों को सुधारने और अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में अपने को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। साल 2022 की शुरुआत में पुराने मामले सुलझ सकते हैं, जिससे काफी हद तक मन को शांति मिलेगी। वर्ष के मध्य तक आप प्रभावशाली स्थिति में होंगे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। पेशेवर मोर्चे पर आप अपने प्रयासों की जिम्मेदारी भी प्रभावी ढंग से लेंगे। आप का कलात्मक पक्ष फिर से जीवंत हो जाएगा और आप अपने जीवन में चीजों को नया स्वरूप देने के लिए उत्सुक होंगे।
वर्ष 2022 के उत्तरार्ध में आपको कार्यक्षेत्र में प्रबंधन की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी नौकरी के प्रति असुरक्षा की भवन घेर सकती है। मूलांक 2 के जो जातक ट्रेडिंग में रुचि रखते हैं उन्हें थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी दावपेंचों से जूझ रहे लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो जो छात्र मानविकी, डिजाइनिंग, मैनेजमेंट कि पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही अनुकूल होगी। जो लोग विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं साल 2022 की दूसरी तिमाही में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। 
प्रेम संबंधों के मामले में साल 2022 बढ़िया है। प्रियजनों के साथ गर्मजोशी और प्यार बढ़ेगा। अपने पुराने मित्र या प्रेमी से पुनः मुलाकात हो सकती है। साल 2022 में आप अतीत की गलतियों के प्रति चिंतनशील होंगे और उनमें सुधार करने की पूरी कोशिश करेंगे।  यह साल आपके जीवन में उन लोगों को वापस लाएगा जिनके साथ आपके बड़े झगड़े या गलतफहमी हुई थी।
आर्थिक रूप से वर्ष 2022 का दूसरा भाग बहुत उत्तम नहीं है और थोड़ी चुनौतियों भरा है। हालांकि, साल 2022 के आरंभ में आपकी बचत आपको तनाव से बचेगी। छोटी दूरी की यात्रा हो या लंबी यात्रा इस वर्ष लाभकारी परिणाम लेकर आएगी।
यह वर्ष आपको प्राथमिकता के अनुसार काम करना सिखाएगा जो आपको त्वरित निर्णय लेने में मदद करेगा और काम के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी अनुभवी बनाएगा। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: