Entertainment

Video: गुस्से में आकर तैमूर ने पापा सैफ अली खान पर उठाया हाथ, वीडियो देख भड़के यूजर्स बोले- तमीज सिखाओ

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, जो हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। करीना और सैफ की तरह उनके दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। तैमूर पॉपुलर स्टार किड हैं, जो अपने क्यूट एक्शंस की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। रविवार को करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ नन्हे तैमूर को स्पॉट किया गया। हर बार की तरह इस बार भी तैमूर के मस्ती भरे अंदाज को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी उनका वीडियो बनाने लगे। लेकिन इस दौरान तैमूर कुछ ऐसा करते हुए नजर आए, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ज्यादा भड़क गए हैं। हर कोई अब तैमूर को तमीज सिखाने की बात कर रहा है। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर तैमूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अपने बेटे तैमूर को कार में बिठाने के लिए लेकर जाते हैं और तैमूर अचानक पीछे पलटकर अपने पापा के पास आते हैं और फिर उन्हें जोर से मारते हैं। तैमूर के हाथ सैफ की कमर तक जाता है। इस मौके पर तैमूर थोड़ा गुस्से में होते हैं। उनके चेहरे पर भी गुस्से भरे एक्सप्रेशन साफ देखे जा सकते हैं। तैमूर की यही हरकत देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। 


 

इस वीडियो के सामने आने के बाद अब यूजर्स करीना और सैफ को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘ज्यादा लाड प्यार का नतीजा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तमीज सिखाओ इसे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं 90% इसे गुस्से में ही देखती हूं।’ हालांकि, कुछ लोगों ने तैमूर के इस एक्शन को क्यूट बताया है, जो हर बच्चा करता है। कई लोगों ने कमेंट में लिखा है कि हर बच्चा ऐसा करता है।  

लुक की बात करें तो, सैफ अली खान और तैमूर ने कैजुअल आउटफिट पहने हुए थे। सैफ हमेशा की तरह अपने सफेद पायजामा और टी-शर्ट में थे। अभिनेता ने लाल कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी। वहीं, तैमूर भी ग्रे पायजामा और टीशर्ट में दिख रहे थे। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब तैमूर गुस्सा करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। इससे पहले भी कई बार तैमूर के गुस्से की वजह से करीना और सैफ ट्रोल हो चुके हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: