Astrology

Vastu Tips 2022: नए साल पर घर से तुरंत हटा दें ऐसी चीजें, नहीं पूरे साल छाया रहेगा दुर्भाग्य

vastu tips 2022: टूटे-फूटे रसोई के बर्तन, दर्पण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तस्वीर,बंद घड़ियां, दीपक, झाड़ू, क्रॉकरी आदि कोई सा भी टूटा हुआ सामान घर में नहीं रखना चाहिए।

अनीता जैन ,वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:13 AM IST

सार

happy new year 2022 and vastu tips 2022: वास्तु दोष होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है,जिससे आपको तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

vastu tips 2022: टूटे-फूटे रसोई के बर्तन, दर्पण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तस्वीर,बंद घड़ियां, दीपक, झाड़ू, क्रॉकरी आदि कोई सा भी टूटा हुआ सामान घर में नहीं रखना चाहिए।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

Vastu Tips 2022: नया साल लगने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल के स्वागत की आप अनेक प्रकार से तैयारी भी कर रहे होंगे इसी उम्मीद के साथ कि 2022 हमारे लिए खुशियों की सौगात लेकर आए। आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो, इसके लिए नया साल लगने से पहले घर में से उन चीजों को बाहर करना होगा जो आपके घर में वास्तुदोष का कारण बन रही हैं। वास्तु दोष होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है,जिससे आपको तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है कौनसी वस्तुएं जो आपकी खुशहाली में रूकावट बन सकती हैं।

हटा दें टूटी-फूटी वस्तुएं

टूटे-फूटे रसोई के बर्तन, दर्पण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तस्वीर,बंद घड़ियां, दीपक, झाड़ू, क्रॉकरी आदि कोई सा भी टूटा हुआ सामान घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार  होता है जिससे व्यक्ति के जीवन में अनेकों तरह की दिक्क्तें आती हैं,धन का आगमन भी रुक जाता है।

हटा दें ऐसी पेंटिंग्स 

मांसाहारी जानवरों की छवियां कठोरता, वीभत्स्ता और लालच का प्रतीक हैं,ये मन में नकारात्मक भाव पैदा करती हैं इनको हटा दें। घर में जिन अन्य तस्वीरों को लगाना अनुचित  माना गया है,वे हैं युद्ध के रक्तरंजित दृश्य, उजाड़ लैंडस्केप, सूखे पेड़, महाभारत से सम्बंधित चित्र एवं अवसाद फैलाने वाले दृश्य। वास्तु में ऐसी तस्वीरों को घर-परिवार के लिए अशुभ माना गया है। इसी प्रकार देवी-देवताओं की फटी हुईं और पुरानी तस्वीरें अथवा खंडित हुईं मूर्तियों से भी आर्थिक हानि होती है, करियर में रुकावटें आती हैं, अत: उन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें।

नटराज की मूर्ति

भगवान शिव का नटराज रूप शिव के तांडव को दर्शाता है और शिव का तांडव विनाश का प्रतीक है, क्योंकि जब भगवान शिव को क्रोध आता है तब वे तांडव करते है और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, इसलिए घर में नटराज की मूर्ति या स्टेच्यु ना लगायें। इससे घर के सदस्यों में मन मुटाव होने की स्थिति पैदा हो सकती है इसे घर में रखना अशुभ माना गया है। 

कबाड़ को घर से निकालें

अक्सर देखा गया है कि लोग घर में नहीं काम में आने वाली चीजों को भी जमा करके रखते हैं।  परन्तु ये कबाड़ घर पर बहुत लंबे समय तक नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और भाग्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नहीं काम आने वाले बिस्तर, पुराने कपड़े, टूटे हुए जूते-चप्पल,रद्दी या लोहे की जंग लगी हुई चीजें नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होती है और आपको बीमार बना सकती हैं, इन्हें भी घर से निकाल दें। फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए।

घर में न हो मकड़ी का जाला 

घर में मकड़ी के जाले आपके अच्छे वक्त को बुरे दिनों में बदल सकते हैं। अक्सर लोगों के घर के किसी कोने के ऊपरी हिस्से में जाले लग जाते हैं। वास्तु के अनुसार घर में जालों का होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससे व्यापार में हानि होती है। परिवार की सुख समृद्धि में कमी आने लगती है। किसी काम को करने में मन नहीं लगता। पारिवारिक कलह बढ़ती हैं। घर में बनने वाले मकड़ी के जाले तुरंत हटा दें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: