Astrology

Vastu Tips: महिलाएं जीवन में चाहती हैं तरक्की, तो जरूर करें ये उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

Vastu Tips For Women: शास्त्रों में महिलाओं को घर की लक्ष्मी और देवी का स्वरुप बताया गया है। महिलाओं से ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। कहा जाता है कि शादी के बाद महिलाएं जिस घर में जाती हैं, उनका भाग्य उस घर से जुड़ जाता है। एक समय था जब महिलाएं सिर्फ घर का काम-काज देखती थीं, लेकिन आज की महिलाएं घर से बाहर निकल कर काम कर रही हैं। पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। घर के आर्थिक मामलों में भी पूरा सहयोग दे रही हैं। पुरूषों की तरह आजकल की महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहती हैं। जीवन में सफल बनने के लिए हर किसी को मेहनत के साथ कुछ उपाय भी जरूर करने चाहिए। ऐसे में आज हम महिलाओं के लिए कुछ वास्तु उपाय लेकर आए हैं, जिससे उनकी आर्थिक वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…  

कैसा हो घर का वास्तु ?

वास्तु के अनुसार, जिस घर का मुख्य द्वार या बेडरूम का गेट अग्निकोण में खुलता है और घर के ब्रह्म स्थान में अग्निकोण से ज्यादा प्रकाश आता है, तो ऐसे घर की महिलाएं काफी तरक्की करती हैं। ऐसे घर महिलाओं के लिए विशेष शुभ होते हैं। 

अग्निकोण खुला होने के साथ, जिस घर की उत्तर दिशा ज्यादा खुली हुई होती है या उत्तर दिशा में पानी का टैंक, बोंरिग बेसमेंट होता है तो ऐसे घरों में रहने वाली महिलाएं बहुत कम समय में सफलता व धन प्राप्त कर लेती हैं। 

वास्तु के अनुसार, अग्निकोण में शुक्र ग्रह का निवास माना गया है और शुक्र ग्रह का संबंध स्त्रियों से होता है। ऐसे में घर बनवाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर का अग्निकोण खुला हुआ हो। ऐसा नहीं होने पर उस घर में रहने वाली कोई भी महिला किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं कर पाती। 

तरक्की के लिए महिलाएं करें उपाय 

प्रतिदिन सुबह और शाम के समय तुलसी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही तुलसी के सामने घी का दीपक जलाने से घर में सुख और शान्ति आती है। साथ ही पैसे की कमी कभी नहीं होती है। इसके अलावा महिलाओं को उनके काम में सफलता मिलती है। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: