Desh

UP Election 2022 Live : कांग्रेस का वादा- यूपी में सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे, बसपा की आज बड़ी बैठक

11:37 AM, 23-Dec-2021

आप सांसद संजय सिंह ने जांच की मांग की

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में जमीन खरीद के आरोपों को लेकर फिर से योगी सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में इस मामले की जांच कराने की मांग की है। लिखा, ‘जिस जमीन की जालसाज़ी में भाजपा के विधायक, मेयर, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एडीएम, एसडीएम सब शामिल हैं, उसकी जांच आदित्यनाथ जी के अधिकारी नही कर सकते। सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में SIT गठित करके जांच कराई जाए और जालसाज़ों को जेल में डाला जाए।’ 

11:09 AM, 23-Dec-2021

आज बैठक करेंगी मायावती 

बसपा प्रमुख मायावती भी चुनावी मोड में आ चुकी हैं। आज यानी गुरुवार 23 दिसंबर को उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश के सभी मुख्य सेक्टर प्रभारियों के साथ प्रदेश के 75 जिलों के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है। इसी बैठक के बाद मायावती अपने चुनावी प्रचार-प्रसार की रणनीति के बारे में बताएंगी। 

10:58 AM, 23-Dec-2021

प्रियंका गांधी करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी किसानों के मुद्दे पर दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी रहेंगे। 

10:41 AM, 23-Dec-2021

UP Election 2022 Live : कांग्रेस का वादा- यूपी में सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे, बसपा की आज बड़ी बैठक

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए किसानों के लिए बड़ा एलान किया है। गुरुवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किसानों के कर्ज माफी का वादा किया। पार्टी की तरफ से कहा गया, ‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ़ किया गया था। उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान भाईयों का पूरा कर्जा माफ़ होगा।’ 

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: