Entertainment

Terence lewis: इस फिल्म से बदल गई थी टेरेंस लुईस की जिंदगी, डीआईडी से हुए थे घर-घर फेमस

टेरेंस लुईस की गिनती देश के मशहूर कोरियोग्राफर्स में होती है। वह हर साल 10 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों, अंतरराष्ट्रीय स्टेज शो, भारतीय शो समेत कई म्यूजिक वीडियो को कोरियोग्राफ किया है। टेरेंस उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल चुका है। उन्होंने जैज, बैले और कंटेम्पररी डांस की बारीकियां एल्विन ऐली अमेरिकन डांस थिएटर से सीखी। साथ ही उन्होंने न्यूयॉर्क के मार्था ग्राहम सेंटर ऑफ कंटेम्पररी डांस से भी प्रशिक्षण भी लिया है। इन सारी ट्रेनिंग और अपनी मेहनत के दम पर आज टेरेंस मशहूर डासंर और कोरियोग्राफर के रूप में अपना अलग मुकाम बना चुके हैं।

 

खुद की खोली डांस कंपनी

टेरेंस आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। वह एक सफल कोरियोग्राफर होने के अलवा एक कंपनी के मालिक भी हैं जो डांस की ट्रेनिंग देती है। इस कंपनी का नाम ‘टेरेंस लुईस कंटेम्परेरी डांस कंपनी’ है। डांस में वह इतने माहिर हैं कि उन्हें ‘डांस वेब यूरोप’ स्कॉलरशिप भी मिल चुकी है। वह पहले भारतीय हैं जिसे यह पुरस्कार मिला था। इसका कार्यक्रम का आयोजन ऑस्ट्रिया के विएना में किया गया था।

 

इस फिल्म से मिला बड़ा ब्रेक

टेरेंस अब तक फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। बॉलीवुड में उनके करियर की बात करें तो उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक आमिर खान की लगान में मिला था। इस फिल्म से वह काफी मशहूर हो गए थे। बाद में उन्होंने झंकार बीट्स, नाच, आइशा, इसी लाइफ में, ‘व्हाट्स योर राशी’ जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया।

 

डीआईडी से हुए घर-घर में फेमस

टेरेंस अपने डांस के दम पर इंडस्ट्री में मशहूर तो हो गए थे लेकिन उन्हें घर-घर तक फेमस डांस डंडिया डांस रियलिटी शो ने किया। यह साल 2009 में पहली बार प्रसारित हुआ था। शो में उनके साथ रेमो डिसूजा और गीता कपूर भी नजर आई थीं। शो का पहला सीजन रेमो के रंगीले ने जीता था। वहीं दूसरे सीजन में टेरेंस की टोली ने बाजी मारी थी। इसके अलावा टेरेंस नच बलिए 5 और हिंदुस्तान के हुनरबाज जैसे शोज को भी जज करते नजर आ चुके हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: