Entertainment

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की यह धांसू फिल्में ओटीटी पर हैं मौजूद, देखें पूरी लिस्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणबीर के घर वास्तु में शादी की तैयारियां बड़े ही धूमधाम से चल रही है। हालांकि दोनों परिवारों की तरफ से शादी की डेट अभी तक कंफर्म नहीं की गई है। अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेसस में शुमार हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया आज इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। उनके शानदार अभिनय के कारण ही लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं। आज हम आपको शादी को लेकर चर्चाओं में बनीं हुई एक्ट्रेस  की उन टॉप पांच फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

गली ब्वॉय

गली ब्वॉय को आलिया भट्ट की सबसे बड़ी हिट कहा जा सकता है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। रणवीर के साथ आलिया की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 140 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है।  

राजी

फिल्म राजी आलिया के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। आलिया ने इस फिल्म को अपने एक्टिंग के दम पर हिट कराया था। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म ने कुल 123 करोड़ की कमाई की थी। आलिया की यह फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

टू स्टेट्स

अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। फिल्म में आलिया और अर्जुन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्मी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने देश में अच्छा बिजनेस किया था। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। फिल्म ने कुल 116 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर कभी भी देखा जा सकता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

10
Desh

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: यूक्रेन संकट के बीच पीएम मोदी और बाइडन करेंगे वर्चुअल बैठक, पाक नेशनल असेंबली में फैसले की घड़ी आज

To Top
%d bloggers like this: