Astrology

Surya Rashi Parivartan 2021: 16 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

Surya Rashi Parivartan 2021: 16 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर बरसेगी सूर्य कृपा

Surya Rashi Parivartan 2021: सूर्य मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अच्छे भाव में रहते हैं वे सदैव व्यक्ति को मान-सम्मान और शुभ फल प्रदान करते हैं।
– फोटो : अमर उजाला

मेष राशि

राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करतेहुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। भाग्योन्नति के साथ नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग बनेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।

मेष राशिफल 2022 
वृषभ राशि

राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। सफलता और सम्मान के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों सदा तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। मकान वाहन के क्रय का सपना पूर्ण होने में थोड़ा सा और समय लगेगा। वृषभ राशिफल 2022  
मिथुन राशि

राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव दाम्पत्य जीवन की दृष्टि से सामान्य ही रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। कार्य व्यापार में उन्नति होगी किन्तु साझा व्यापार करने से परहेज करें। किसी भी सरकारी विभाग में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मिथुन राशिफल 2022
कर्क राशि

राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर होंगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य विशेषकर के शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें आगे बढ़ें। कर्क राशिफल 2022 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: