Astrology

Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

Solar Eclipse April 2022: ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है। इस वर्ष कुल मिलकर 4 ग्रहण पड़ने वाले हैं जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण  और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण से राशि चक्र की कुछ राशियों को जहां अशुभ फल प्राप्त होगा वहीं कुछ ऐसी राशियां हैं जिसके लिए यह ग्रहण धनलाभ लेकर आएगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिसको यह ग्रहण लाभ प्रदान करेगा। 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ फल देने वाला होगा। मेष राशि के जातकों का धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से इस ग्रहण के दौरान छुटकारा मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। जिन कार्यों को आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

वृषभ राशि  

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण शुभ फल देने वाला होगा। वृषभ राशि के जातकों पर अभी तक नौकरी और रोजगार संबंधी जो भी बाधाएं आ रही थीं वह अब समाप्त होंगी। आर्थिक स्थति पहले से बहुत अच्छी होगी। आपको कई स्त्रोतों से धन प्राप्ति की संभावना भी है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण आर्थिक लाभ लेकर आएगा। वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा। यदि आपको निवेश में रुचि है तो किसी भी तरह के निवेश के लिए यह समय शुभ है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत और लगन देखकर कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में भी वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। 

धनु राशि

धनु राशि के जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ें उनके लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण एक वरदान से कम नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में जातकों को तरक्की मिलेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। धनु राशि के जातकों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आप चाहें तो कहीं निवेश भी कर सकते हैं। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: